फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Farmer dies in road accident

Hamirpur News: सड़क हादसे में किसान की मौत

Sat, 02 Dec 2023 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sat, 02 Dec 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies in road accident
महोबा। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर तेज रफ्तार लोडर पलटने से किसान की मौत हो गई, जबकि उसमें सवार दो लोग गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। अन्य सड़क दुर्घटनाओं में किशोर समेत तीन लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन


जनपद उरई के मकरेछा निवासी किसान खेमचंद्र निषाद (47) गांव के ही मंशाराम व अरविंद के साथ लोडर वाहन से चरखारी बाईपास स्थित गल्ला मंडी में 15 क्विंटल मूंगफली की फसल बेंचने आ रहा था। तभी हाईवे पर सूपा क्राॅसिंग के पास तेज रफ्तार लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल से झांसी रेफर कर दिया गया। शुक्रवार देर रात खेमचंद्र की मौत हो गई। मृतक के चचेरे भाई बाला प्रसाद ने बताया कि खेमचंद्र साथियों के साथ अपनी छह क्विंटल की फसल बेंचने आ रहा था। हादसे में उसकी मौत हो गई। आरोप लगाया कि चालक व उसके साथी ने उनकी फसल भी बेंच दी। घटना से भाई रामअवतार, पत्नी सावित्री, पुत्र अनिल व संतोष का रो-राेकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

कोतवाली चरखारी के नरेड़ी निवासी दिलीप (20) शनिवार की सुबह किसी कार्य से बाइक से महोबा आ रहा था। तभी रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। इसी तरह रैपुरा निवासी विशाल और बरातपहाड़ी निवासी शिवा अन्य सड़क हादसों में घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed