फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Farmer creates ruckus over short weighing at commission agent's shop, scales seized

Hamirpur News: आढ़त में घटतौली पर किसान ने किया हंगामा, तराजू जब्त

Mon, 23 Mar 2026 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Mon, 23 Mar 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Farmer creates ruckus over short weighing at commission agent's shop, scales seized
फोटो 22 एचएएमपी 04- सुमेरपुर मंडी में अधिक तौल पर हंगामा करते किसान। संवाद
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। कस्बे की नवीन गल्ला मंडी में मटर बेचने आए किसान ने आढ़त पर तौल में गड़बड़ी पकड़ ली। शिकायत पर पहुंचे मंडी सचिव ने इलेक्ट्रॉनिक कांटे की जांच की, इसमें चार किलो का अंतर मिला। इस पर कांटा जब्त कर लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इंगोहटा निवासी किसान भोला शंकर तिवारी रविवार को मटर बेचने मंडी पहुंचे थे। उन्होंने आरएन ट्रेडर्स फर्म में चार हजार रुपये प्रति क्विंटल के भाव से सौदा किया। तौल में 60 किलो की बोरी किलो की बोरी का वजन 56 किलो दिखा। शक होने पर उन्होंने दूसरी जगह वजन कराया तो बोरी में चार किलो अधिक मटर मिली।
विज्ञापन

इस पर किसान ने हंगामा कर दिया। सूचना पर मंडी सचिव ब्रजेश कुमार निगम पहुंचे लेकिन तब तक आढ़ती गायब हो गया। सचिव ने कांटे से अपना वजन नापा तो वह भी कम निकला। कांटे की जांच में गड़बड़ी पाई और उसे जब्त कर लिया। किसान से लिखित शिकायत लेकर संबंधित आढ़ती के लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।आरएन ट्रेडर्स के मालिक शिव प्रकाश उर्फ राजू प्रजापति ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक कांटा है, हो सकता है कि उसमें गड़बड़ी हो गई हो। उन्होंने जानबूझ कर कुछ नहीं किया। कुछ व्यापारी साजिश के तहत उन्हें फंसाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed