{"_id":"60ba66f58ebc3e8c0d315819","slug":"farmer-burnt-grain-due-to-non-procurement-hamirpur-news-knp632248581","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरीद न होने पर किसान ने अनाज जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरीद न होने पर किसान ने अनाज जलाया
विज्ञापन
राठ की गल्ला मंडी में खरीद न होने पर किसान द्वारा जलाया जा रहा अनाज
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। गेहूं बेचने के लिए एक माह से गल्ला मंडी में डेरा डाले किसान का सब्र गुरुवार को टूट गया। केंद्र प्रभारी ने खरीद न करने की बात से आक्रोशित किसान ने अपनेे गेहूं के ढेर में आग लगा दी। आसपास मौजूद किसानों ने गेहूं जलने से बचाया।
नगर में चार क्रय केंद्र खोले गए हैं। इन केंद्रों पर धांधली की जा रही है। किसानों से ेगेहूं न खरीद कर व्यापारियों का गेहूं खरीदने के आरोप लग रहे हैं। विधायक व एसडीएम की हिदायत के बावजूद केंद्र प्रभारी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। नौरंगा गांव के पुष्पेंद्र राजपूत ने बताया कि उनके दादा आशाराम के नाम से एफसीआई में 9 अप्रैल का टोकन मिला था।
29 अप्रैल को ट्रैक्टर-ट्रॉली में 50 क्विंटल गेहूं लादकर मंडी पहुंच गए। जहां गेहूं न खरीदने पर दूसरे केंद्र एलएसएस में नंबर लगाया था। एलएसएस में पांच दिन पहले गेहूं लेकर पहुंच गए। यहां से वहां भटकने के बावजूद किसी केंद्र पर उनका गेहूं नहीं तौला गया। गुरुवार को दिन भर इंतजार के बाद भी गेहूं की तुलाई नहीं हुई। इस पर उन्होंने फोन पर एसडीएम से शिकायत की।
विज्ञापन
शिकायत से नाराज केंद्र प्रभारी ने गेहूं खरीदने से मना कर दिया। आक्रोशित किसान ने कागज की रद्दी इकट्ठी कर गेहूं के ढेर में आग लगा दी। आसपास मौजूद किसानों ने आग बुझाकर ज्यादा नुकसान नहीं होने दिया। एसडीएम अशोक यादव ने कहा कि उन्हें किसान द्वारा गेहूं जलाने की जानकारी नहीं दी गई है। सभी केंद्र प्रभारियों को क्रम से किसानों का गेहूं खरीदने के निर्देश दिए हैं।
दलाल कर रहे किसानों से अवैध वसूली
पुष्पेंद्र आदि किसानों का आरोप है कि एफसीआई सहित अन्य केंद्रों पर दलाल लगे हैं। इन दलालों के माध्यम से सुविधा शुल्क देने वाले किसानों का गेहूं खरीद लिया जाता है। किसानों से डेढ़ सौ से दो सौ रुपये सुविधा शुल्क के नाम पर वसूला जा रहा है। वहीं अन्य किसानों को नंबर न आने की बात कह टरका देते हैं। आपत्ति जताने पर दबंग दलाल किसानों को धमकाते हैं।