फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Farm barn filled with rain, pond Ufnaa

बरसात से खेत खलिहान भरे, तालाब उफनाए

Sun, 17 Jul 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 17 Jul 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Farm barn filled with rain, pond Ufnaa
सुमेरपुर में बरसात के पानी से भरे खेत - फोटो : अमर उजाला

पिछले 24 घंटे तक झमाझम बारिश होने से कस्बे की नई बस्तियों में जलभराव हो गया। जिससे लोगों को आवागमन की समस्याओं से जूझना पड़  रहा है। इंगोहटा-छानी मार्ग पर मुमुक्ष आश्रम के  निकट लीणा नाला पर अभी हाल में डाली गई मिट्टी बह जाने से सड़क बंद होने की संभावना बन गई है। इस कार्य में अगर लोनिवि तत्परता नहीं दिखाई तो सड़क बह सकती है।

विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में पूरे क्षेत्र में जमकर बर्षा हुई। जिससे खेत खलिहान, तालाब व पोखर नाले उफना गए। नई बस्तियों में जलनिकासी की व्यवस्था न होने से लोग घरों में कैद होकर रह गए। शुक्रवार को नौ घंटे तक हुई लगातार बारिश से चारों ओर पानी ही पानी नजर आने लगा। मगर शनिवार को दोपहर बाद बारिश थमने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


इंगोहटा गांव में लीणा नाला का पानी अभी भी बस्ती में भरा है। इसी तरह बिदोखर मेंदनी में भी निचली बस्ती में अभी भी पानी भरा है। कस्बे के बसस्टैंड के निकट बंधी के अंदर आबाद नई बस्ती में भी पानी भरा है। जिसे निकालने के लिए नगर पंचायत ने व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को दोपहर बाद बारिश बंद होने से सड़कों पर आवागमन व लोगों की चहलकदमी शुरू हो गई है। इंगोहटा छानी मार्ग स्थित लीणा नाले में रपटा बना था। जिससे बरसात के समय में नाला के उफना जाने से मार्ग अवरुद्ध हो जाता था। इसी के कारण लोनिवि ने रपटा तोड कर पुल बनवा दिया है। साथ ही सड़क में मिटटी पुराई कर समतल कर दिया है।


मगर बरसात शुरू होने से डाली गई मिटटी बहने लगी है। बीत 24 घंटे में हुई जोरदार बारिश से पुल के दोनों ओर मिटटी का कटाव हो गया है। जिससे बोरियों में बालू व मिटटी भरकर कटान को रोकने का कार्य किया जा रहाहै। ग्रामीणों का कहना है कि अगर लोनिवि कटाव रोकने के लिए ठोस इंतजाम नहीं करता है तो मार्ग अवरुद्ध हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed