फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Expressway workers demonstrated, sloganeering

चार माह की मजदूरी न मिलने से मजदूर भड़के

Sat, 05 Feb 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Expressway workers demonstrated, sloganeering
गहरौली (हमीरपुर)। चार माह से मजदूरी न मिलने से नाराज बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य में लगे मजदूरों ने डंपरों को रोककर प्रदर्शन किया। ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी कर शीघ्र भुगतान की मांग की। इस पर ठेकेदार ने अगले सप्ताह मजदूरी का भुगतान कराए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

मुस्करा क्षेत्र के बिहूनी गांव के पास चल रहे निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे में लगे 40-50 मजदूरों का आरोप है कि उन्हें करीब चार माह से मजदूरी नहीं दी गई है। महिला मजदूर सीमा, राममूर्ति, रामदेवी, पवन, रामवती, लक्ष्मी, खुशबू, अनीता के मुताबिक मजदूरी न मिलने से परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। ठेकेदार सतीश चंद्र ने बताया कि उनका भुगतान भी फंसा होने के कारण मजदूरी बांटने में देरी हुई है। जल्द ही मजदूरों का बकाया भुगतान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed