{"_id":"69274a8c51427990df020a14","slug":"executive-engineer-of-electricity-corporation-reprimanded-for-not-passing-files-hamirpur-news-c-223-1-hmp1002-132981-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: फाइलें पास न करने पर बिजली निगम के अधिशासी अभियंता को फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: फाइलें पास न करने पर बिजली निगम के अधिशासी अभियंता को फटकार
Thu, 27 Nov 2025 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Thu, 27 Nov 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा में बैठक में आई शिकायतों पर डीएम ने विद्युत विभाग के मीटर अधिशासी अभियंता को कड़ी फटकार लगाई। इस दौरान बैंकर्स को भी सख्त निर्देश दिए कि चार दिन में उपभोक्ताओं के ऋण की फाइल क्लियर करें।
जिलाधिकारी घनश्याम मीना की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और बैंकर्स की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वेंडर कल्प इंटरप्राइजेज के अभिषेक दीक्षित ने बैंक में फाइल के अटके होने की बात कही। इस पर डीएम ने मौजूद बैंक मैनेजरों को निर्देश दिए कि वह चार दिनों के भीतर पात्र विद्युत उपभोक्ताओं को ऋण स्वीकृत करें।
परियोजना अधिकारी यूपीनेडा को निर्देशित किया कि जो बैंक समय सीमा में ऋण स्वीकृत न करें, उनके संबंध में तत्काल जानकारी दें। इसके अलावा मीटर की शिकायत पर मीटर अधिशासी अभियंता को फटकार लगाई और कहा कि अधिकतम तीन दिनों के भीतर मीटर स्थापना एवं सोलर कनेक्शन की प्रक्रिया पूरी कराई जाए। प्रतिदिन कार्य प्रगति की रिपोर्ट दें। मुख्य विकास अधिकारी अरुण सिंह ने विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे तीन दिनों में नाम परिवर्तन एवं भार परिवर्तन से संबंधित कार्य पूर्ण करें।