{"_id":"6449837d408f5939cb0fdc24","slug":"etm-stalled-due-to-cyber-attack-hamirpur-news-c-12-1-201769-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: साइबर अटैक से ईटीएम ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: साइबर अटैक से ईटीएम ठप
Thu, 27 Apr 2023 01:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Thu, 27 Apr 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। रोडवेज बसों में प्रयोग की जाने वाली ईटीएम का सर्वर बीते दिन से ठप है। दूसरे दिन मशीन से टिकट नहीं बन सके। परिवहन विभाग ने इसे साइबर अटैक बताया है। जिससे अकेले हमीरपुर डिपो की 56 और राठ डिपो की 80 ईटीएम मशीनें धड़ाम हो गई हैं। परिचालकों को मैनुअल टिकट बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
बता दें कि परिवहन निगम की सभी बसों को एंड्रब्ड आधारित नई इलेक्ट्रॉनिक टिकट जारी करने वाली मशीनों से बीते साल से लैस हैं। इससे परिवहन निगम के साथ यात्रियों को भी सुविधा हुई। जहां एक तरफ टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग के साथ रियल टाइम एक्चुअल डाटा मिलने लगा, वहीं यात्रियों को टिकट के भुगतान में आने वाली कठिनाइयां भी दूर हुई। इस कार्य से नागरिक सेवाओं का डिजिटाइजेशन भी हुआ। बड़ी संख्या में कंडक्टर ईटीएम यानी इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीन से टिकट बनाने में कुशल हो गए। लेकिन ईटीएम मशीन का सर्वर हैक होने से सिस्टम धड़ाम हो गया है।
एआरएम राठ राजेश सिंह ने बताया कि साइबर अटैक की वजह से मशीनें नहीं चल पा रही हैं। परिचालकों को मैनुअल टिकट बनाने के निर्देश दिए गए हैं। रूटों पर चेकिंग भी की जा रही है।