{"_id":"57f2a0654f1c1b923226fc26","slug":"escaped-the-death-knoll-of-the-aged-by-subsidence","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीला धसकने से वृद्ध की दबकर मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीला धसकने से वृद्ध की दबकर मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Mon, 03 Oct 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
धुंधपुर में गृहस्वामी की मौत पर रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाक्षेत्र के धुंधपुर गांव में आने वाले दीपावली त्योहार के लिए मिट्टी के दीयों के लिए परिजनों के साथ मिट्टी खोद रहा कुम्हार टीला धसकने से दब गया। जब तक परिजन मलबा हटाकर उसे निकालते, उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अचानक हुई इस दुर्घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
दीपावली के त्योहार को लेकर मिट्टी के बर्तन, खिलौने और मिट्टी बनाने वाले कुम्हार मिट्टी खोदने में जुटे हुए हैं। थानाक्षेत्र के धुंधपुर गांव निवासी भगवानदीन प्रजापति (55) भी अपनी पत्नी देवरती व पुत्र शिवकुमार व अनिल के साथ गांव के बाहर एक टीले से मिट्टी खोदने के लिए गया था। दोपहर करीब डेढ़ बजे जब वह मिट्टी खोद रहा था तभी अचानक टीला धसक गया। इससे वह टीले के नीचे ही दब गया।
आननफानन में वहां मौजूद परिजनों ने मिट्टी हटाकर जब उसे बाहर निकाला, उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मृतक के पुत्र शिवकुमार ने पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अचानक हुई इस दुर्घटना से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।