फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Encompass cleaning personnel enters second day

सफाई कर्मियों का धरना दूसरे दिन भी जारी

Wed, 25 May 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो /हमीरपुर Updated Wed, 25 May 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Encompass cleaning personnel enters second day
सफाई कर्मचारियों को समझाते डीपीआरओ - फोटो : अमर उजाला
अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ का कलेक्ट्रेट स्थित गोल चबूतरे पर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। सफाई मजदूर संघ विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलित है। समस्याओं का निस्तारण न होने पर कर्मचारियों ने क्रमिक अनशन शुरू किया है। अनशन में निकाय क्षेत्रों के भी सफाई कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन


सफाई कर्मियों ने लंबित मांगों को लेकर धरना तेज कर दिया है। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि ग्राम पंचायत सफाई कर्मचारियों को वर्ष 2012 से बकाया वेतन, बोनस, एरियर नहीं मिला है। साथ ही सरकारी कार्यालयों में लगाए गए सफाई कर्मचारियों को उनके तैनाती वाले गांवों में नहीं भेजा जा रहा है। कुरारा ग्राम पंचायत के सफाई कर्मचारियों की छह सूत्री मांगों को लागू नहीं किया गया है। इसमें चार माह का बकाया वेतन भुगतान करने, आठ घंटे से अधिक कार्य न कराए जाने की प्रमुख मांगे शामिल हैं।
विज्ञापन


संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि जब तक उनकी सभी मांगे नहीं जाएंगी। उनका धरना जारी रहेगा। मंगलवार को धरने में शारदा प्रसाद तुरकेल, रवि कुमार, लल्लूराम भारतीय, कन्हैयालाल, बबीता, नीतू, पंकज, रामकली, सुमन, कुलदीप, सुरेश कुमार, रामखिलावन, देशराज आदि मौजूद रहे। इस मामले को लेकर डीपीआरओ इंद्रपाल सोनकर सफाई कर्मियों के पास पहुंचे। उन्होेंने कर्मचारियों से धरना समाप्त करने के साथ समस्याओं के निराकरण को कहा, लेकिन सफाई कर्मी नहीं माने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed