फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Emphasis on preparations for the Matrishakti conference, responsibility assigned

Hamirpur News: मातृशक्ति सम्मेलन की तैयारियों पर जोर, सौंपी जिम्मेदारी

Tue, 17 Mar 2026 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Tue, 17 Mar 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on preparations for the Matrishakti conference, responsibility assigned
मौदहा (हमीरपुर)। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की मौदहा इकाई ने ब्रह्म समाज के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। मराठीपुरा स्थित लीला भवन में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष रामचंद्र शुक्ल ने की। बैठक में समाज के उत्थान और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई। इस दौरान नगर के श्री कुंवर विद्यालय में 29 मार्च को तहसील स्तर पर एक मातृशक्ति सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

अध्यक्ष रामचंद्र ने बताया कि मातृशक्ति सम्मेलन की मुख्य अतिथि मातृशक्ति प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की संयोजिका डॉक्टर स्मिता त्रिपाठी होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व ब्लाक प्रमुख बीना पांडेय करेंगी। वहीं, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष चंचला पालीवाल, उमा दीक्षित और भगवती पांडेय को कार्यक्रम की संयोजिका के रूप में नामित किया गया है। बैठक में शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश त्रिपाठी, प्रबंधक विद्या देवी पालीवाल इंटर कॉलेज के राकेश पालीवाल, रमाकांत शुक्ला, महामंत्री अरविंद शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष राघवेंद्र गौतम, उपाध्यक्ष अजय तिवारी, श्रीकुंवर विद्यालय के प्रबंधक आयुष तिवारी, अज्जू नगर अध्यक्ष आकाश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed