फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Electricity was out for 16 hours, increasing the problems of 20 thousand villagers.

Hamirpur News: 16 घंटे गुल रही बिजली, 20 हजार ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

Tue, 05 May 2026 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Electricity was out for 16 hours, increasing the problems of 20 thousand villagers.
गहरौली (हमीरपुर)। इमिलिया पावर हाउस से जुड़े गहरौली क्षेत्र के करीब 20 हजार ग्रामीण बिजली की कटौती और फॉल्ट से परेशान हैं। रविवार को 16 घंटे और सोमवार को भी 10 घंटे तक बिजली गुल रही। लोगों को पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ा। मौजूदा समय में क्षेत्र में केवल पां-छह घंटे ही आपूर्ति मिल पा रही है।
विज्ञापन


रविवार सुबह सात बजे बिजली चली गई थी जो 16 घंटे बाद रात 12 बजे बहाल हो सकी। इसके बाद सोमवार सुबह सात बजे फिर आपूर्ति ठप हो गई जो देर शाम तक सुचारू नहीं हो सकी थी। लगातार कटौती से ग्रामीणों और किसानों की परेशानी बढ़ गई है। बिजली न रहने से गांव की पेयजल योजना भी सुबह संचालित नहीं हो सकी। बालाजी विश्वकर्मा, अजय राजपूत, सत्य प्रकाश राजपूत, राजू राजपूत, कमल तिवारी, अजय त्रिपाठी ने आदि ने बताया कि दिन-रात रोस्टर के मुताबिक भी नियमित बिजली नहीं मिल रही है। इमिलिया पावर हाउस के अवर अभियंता अवधेश कुमार ने बताया कि सोमवार को लाइन में फॉल्ट आ गया था। पूरा स्टाफ एक शादी में गया हुआ था। लाइन के संपर्क में आने वाले पेड़ों की छंटाई कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि शाम तक बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed