फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   electricity supply in 7 villages

सात गांव होंगे रोेशन

Tue, 19 Apr 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Tue, 19 Apr 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
electricity supply in 7 villages
पौथिया में डबल पोल पर रखे गए ट्रांसफार्मर पर काम करते मजदूर। - फोटो : अमर उजाला

लोहिया ग्राम सहित सात गांवों की नई बस्तियों को राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण फेज दो योजना से संतृप्त करने का काम अंतिम चरण में है। लोहिया समग्र गांव पौथिया में 260 पोल लगाए गए हैं। वहीं पांच स्थानों पर 25 केवीए के ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए हैं। पोलों में कनेक्शन बॉक्स लगाकर ग्रामीणों के घरों में कनेक्शन देने के लिए केबिल डाली जाएगी। बस्तियों में नई लाइनें डाले जाने से ग्रामीणों में रोशनी की उम्मीद जगी है।

विज्ञापन


शासन ने बिजली विहीन गांवों को संतृप्त करने के साथ नई बस्तियों में रोशनी बिखेरने के लिए राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना से कार्य शुरू कराया। क्षेत्र में इन दिनों पौथिया, कलौलीजार, उजनेड़ी, कीतरपुर, सूरजपुर, कलौलीतीर, बरदहा सहित अन्य गांवों को पूरी तरह से संतृप्त करने का काम तेज है। विद्युतीकरण का काम करा रहे ठेकेदार रामऔतार व राजेंद्र कुमार गुर्जर ने बताया कि पौथिया में वह 10 दिन में काम पूरा कर लेंगे। इस गांव में 260 पोल लगाए हैं। जिन पर कनेक्शन बाक्स रखे हैं।
विज्ञापन


इसी तरह उजनेड़ी गांव की नई बस्तियों में 72 खंभे और दो ट्रांसफार्मर, कलौलीजार में 146 पोल व तीन ट्रांसफार्मर, कीतरपुर में 12 पोल और एक ट्रांसफार्मर, कलौलीतीर में 60 खंभे और दो ट्रांसफार्मर, बरदहा में 35 पोल और एक ट्रांसफार्मर व सूरजपुर गांव में 32 खंभे तथा एक ट्रांसफार्मर लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed