{"_id":"614234848ebc3e35fb334019","slug":"electricity-civic-hamirpur-hamirpur-news-knp6522646187","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूर्यास्त के बाद अंधेरा दूर करने में पावर कारपोरेशन असफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूर्यास्त के बाद अंधेरा दूर करने में पावर कारपोरेशन असफल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। पावर कारपोरेशन हर गांवों को रोशन करने के लिए विद्युतीकरण कराने की बात कह रहा है। इसके बावजूद अभी भी कई गांव व मजरों को बिजली नहीं मिल सकी है। पुरानी लाइनों से गांवों को बिजली आपूर्ति सबसे बड़ी बाधा है। सूर्यास्त के बाद अंधेरा दूर करने के प्रयासों पर पावर कारपोरेशन सफल नहीं हो रहा है।
गांवों को रोशन करने के लिए सांसद व विधायक निधि और ग्राम पंचायतों की ओर से सोवर लाइटें लगवाई गईं हैं। लगाई गईं ज्यादातर लाइटें रोशनी फेंकने में नाकाम हैं। कुछ में रखी बैटरियां व पैनल तक चोर ले गए हैं। वहीं ज्यादातर बंद पड़ी हैं। देखा जाए तो सांसद व विधायक निधि से बाजार योजना में विगत तीन वर्षों में कुल 250 सोलर लाइटें लगई जा चुकी हैं। इन्हें लगाने के लिए नेडा ने साढ़े 53 लाख खर्च किए हैं।
एक सोलर लाइट लगाने में नेडा ने 21 हजार 400 रुपये खर्च किए हैं। वर्ष 2017-18 में 25 लाख 46 हजार 600 रुपये कीमत की 119 सोलर लाइट, वर्ष 2018-19 में 13 लाख 91 हजार कीमत से 65 लाइट व वर्ष 2019-20 में 14 लाख 12 हजार 400 रुपये कीमत की 66 सोलर लाइटें लगाई गई हैं। जो तीन वर्षों में कुल साढ़े 53 लाख से 250 सोलर लाइटें जिले के 39 गांवों में स्थापित की गईं हैं।
विज्ञापन
ब्लाक में कितनी सोलर लाइटें
विकासखंड - सोलर लाइटें
राठ - 37
सरीला - 37
सुमेरपुर - 43
गोहांड - 37
कुरारा - 22
मौदहा - 37
मुस्करा - 37
एक माह से खराब पड़ी लाइट
विकासखंड सरीला के जलालपुर गांव निवासी रूपेश गुप्ता ने बताया वर्ष 2019-20 में पं. दीनदयाल उपाध्याय योजना के जरिए उनके दरवाजे में सोलर लाइट लगाई गई थी। जो बीते एक माह से खराब पड़ी है। शाम होते ही मोहल्ले में अंधेरा छा जाता है। ऐसे में चोरों का भय बना रहता है। अंधेरे बच्चे घरों के बाहर नहीं जा पाते हैं।
जल्द खराब हो जाती हैं इनकी बैटरी
ब्लाक सुमेरपुर के पंधरी गांव निवासी सीपू सिंह, कौशल गुप्ता आदि ने बताया गतवर्ष गांव में 8 सोलर लाइट लगाई गई थी। जो सभी रोशनी फेंक रही हैं। बताया इनके लगने से लोगों को बहुत सहूलियत है। गांव में उजाला होता है। चोर उचक्कों से काफी राहत रहती है।
कोरोना काल में बजट विभाग को नहीं मिला है। वर्ष 2017 से 2020 तक जिले में बाजार योजना के तहत 250 सोलर लाइटें सांसद व विधायक निधि से लगवाईं थीं। जिसमें साढ़े 53 लाख खर्च किए हैं। कहा ग्राम पंचायतों की ओर से भी प्रधानों ने प्राइवेट तौर से लाइटें खरीदकर लगवाईं हैं। ऐसी ज्यादातर लाइटें जल्द खराब हो रही हैं। बताया उनके विभाग से जो भी फर्म लाइट लगाती है। उनकी पांच वर्ष की गारंटी रहती है। कहा अब जो भी लाइटें लगाई जाती हैं। उनमें बैटरी सोलर प्लेट के पीछे लग कर आती है। जिससे चोरी आदि होने के कोई चांस नहीं बचे हैं। - वीरेंद्र कुमार, परियाजना अधिकारी यूपी नेडा