{"_id":"6113bc778ebc3e7d24313388","slug":"electricity-civic-hamirpur-hamirpur-news-knp6455374169","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली आपूर्ति बाधित, बाढ़ प्रभावित अंधेरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली आपूर्ति बाधित, बाढ़ प्रभावित अंधेरे में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। यमुना और बेतवा नदी उफनाने से लोग बेहाल हैं। हालांकि दोनों नदियों का जलस्तर कम होने लगा है, जिससे लोगों को राहत मिलने लगी है। बाढ़ के चलते प्रभावित स्थानों की बिजली आपूर्ति कई दिनों से ठप है। जिससे कई गांव अंधेरे में हैं।
बेतवा नदी किनारे डिग्गी मोहल्ला स्थित बिजली सबस्टेशन बाढ़ में डूबा रहा। जिससे गांवों की बिजली गुल रही। इधर नदियों का जलस्तर घटने पर लोग अपने घरों की सफाई में जुट गए हैं। मगर पांच दिनों से बिजली आपूर्ति बंद होने से लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ रही है। बरसात का सीजन व बाढ़ से आई नमी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। अब लोगों को संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका सता रही है।
नगर के डिग्गी, केसरिया डेेरा, जौहरी डेरा, चूड़ामन का डेेरा, जरैली मैड़यन, मेरापुर, पुराना यमुना घाट व पुराना बेतवा घाट आदि स्थानों की बिजली बाधित है। मंगलवार को जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बाढ़ का पानी कम होने पर तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए थे। बुधवार को लाइनमैन बाढ़ प्रभावित मोहल्लों में बिजली लाइनोें को चेक करते रहे। लेकिन बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन
तीन गांवों की बिजली व्यवस्था बहाल
पत्योरा। एक सप्ताह से बिजली का संकट झेल रहे बाढ़ प्रभावित तीन गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई है। जिससे ग्रामीणों में बेहद खुशी है। कारीमाटी निवासी सत्यम सिंह, बबलू सिंह आदि ने बताया बाढ़ से एक सप्ताह से तीन गांवों की बिजली आपूर्ति ठप थी। अभी चंदौखी स्टेशन से सप्लाई आती थी। बाढ़ के बीच अंधेरेे में घिरे गांवों में बिजली संकट पर अमर उजाला ने खबर प्रकाशित की थी।
मंगलवार को कर्मचारियों ने बिजली बहाल की है। देवलार निवासी छत्रपाल सिंह, रामसिंह आदि ने बताया मंगलवार को विद्युत कर्मियों ने सारा दिन काम किया। साथ ही एक 11 हजार केवी ट्रांसफार्मर रख सुमेरपुर के सबस्टेशन से लाइन जोड़कर आपूर्ति बहाल कर दी। एसडीओ विद्युत आलमगिरि अंसारी ने कहा तीनों गांवों की बिजली सुमेरपुर सबस्टेशन से जोड़कर बहाल करा दी गई है।