फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   election

भाभी के सामने देवर ने वापस लिया नामांकन, पति पत्नी ठोंक रहे है ताल

Fri, 09 Jul 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
election
हमीरपुर। जिले में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए सात ब्लॉकों में गुरुवार को नामांकन दाखिल करने के बाद शुक्रवार को नाम वापसी हुई। भरुआसुमेरपुर ब्लॉक में एक प्रत्याशी ने नामांकन पत्र वापस लिया है। जबकि मौदहा व मुस्करा ब्लाक में एक-एक प्रत्याशी के नामांकन किए जाने पर उनके निर्विरोध चुने जाने पर शुक्रवार को उनको प्रमाणपत्र दिए गए।
विज्ञापन

मौदहा से भाजपा की सुशीला देवी व मुस्करा के भाजपा प्रत्याशी वीर नारायण राजपूत को जीत का प्रमाणपत्र मिला। वहीं, कुछ मतदाताओं को प्रत्याशियों ने गुप्त स्थानों पर रखा है। इसको लेकर प्रत्याशी इनकी तलाश में जुटे हैं। सुमेरपुर ब्लाक के 45 बीडीसी जनपद जालौन के उरई शहर में रुके होने पर भाजपा के समर्थकों ने छापेे मारी की। जहां मौजूदा समय में तीन सदस्य गायब होने की सूचना मिल रही है।
विज्ञापन

सात ब्लॉकों में गुरुवार को 15 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया था। इसमें मौदहा व मुस्करा में एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन किए थे। शुक्रवार को नाम वापसी पर सुमेरपुर ब्लाक से पवन सिंह ने पर्चा वापस कर लिया। शुक्रवार को मौदहा से नामांकन करने वाली भाजपा की सुशील देवी पत्नी लालाराम निषाद को आरओ रजत यादव व एडीओ पंचायत रामबरन सिंह ने उन्हें जीत का प्रमाणपत्र दिया। वहीं मुस्करा के भाजपा प्रत्याशी वीर नारायन राजपूत को भी प्रमाण पत्र दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख चुनाव में सुमेरपुर में पत्नी ने सपा प्रत्याशी पति के सामने ताल ठोंक दी है। इससे मामला रोमांचक हो गया है। वैसे मुख्य मुकाबला भाजपा की पूजा सिंह परमार तथा सपा के जयनरायन सिंह यादव के मध्य ही है। सरीला संवाद न्यूज एजेंसी के अनुसार भाजपा व सपा के बीच कल मतदान होगा। भाजपा से चंद्रिका देवी व सपा से नीता यादव के बीच टक्कर है। गोहांड में तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें भाजपा समर्थित पूर्व ब्लाक प्रमुख अरविंद मुखिया, सपा से करन सिंह व निर्दलीय के रूप में आरती ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। कुरारा में भाजपा के आशीष पालीवाल, सपा से संजय यादव आमने सामने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed