फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Elderly couple beaten up for driving away cow, report on three people

Hamirpur News: गाय भगाने में वृद्ध दंपती को पीटा, तीन लोगों पर रिपोर्ट

Wed, 28 Jun 2023 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Wed, 28 Jun 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Elderly couple beaten up for driving away cow, report on three people
भरुआसुमेरपुर। धर्मेश्वर बाबा मोहाल में घर के दरवाजे से गाय को भगाने के विवाद में तीन लोगों ने वृद्ध दंपती को लाठियों से जमकर पीटा। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया से वायरल होने पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

कस्बा स्थित धर्मेश्वर बाबा मोहाल निवासी हेतराम निषाद ने दी तहरीर में बताया कि उसके दरवाजे पर पड़ोसी की गाय बैठी थी। जिसको उसने दरवाजे से भगा दिया था। इससे नाराज होकर पड़ोसी गंगाराम निषाद, उसकी पत्नी गुजरतिया व पुत्र अरुण कुमार ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। गाली देने से मना करने पर तीनों ने उसे लाठियों से जमकर पीटा। बचाने आई पत्नी को भी पीटा। जिससे दोनों को गंभीर चोंट आई हैं। इस घटना का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्जकर पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed