फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Eight reports, including two real sisters, came positive in Hamirpur

हमीरपुर में दो सगी बहनों सहित आठ की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Thu, 08 Oct 2020 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Eight reports, including two real sisters, came positive in Hamirpur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। गुरुवार को आठ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शहर में दो, सुमेरपुर में पांच व इमिलिया में एक संक्रमित पाए गए हैं। जिले में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 1139 हो चुकी है। जिसमें 1022 निगेटिव हो चुके हैं।
गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई जांच में शहर के रमेड़ी तरौस निवासी एक युवक व जेल तालाब निवासी एक युवती संक्रमित पाई गई है। गहरौली प्रतिनिधि के अनुसार इमिलिया गांव निवासी (25) वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है। सुमेरपुर प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा के ऊंछा वार्ड नंबर 11 में 20 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं छानी खुर्द निवासी एक परिवार की दो किशोरी (11) व (13) एक साथ संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

छानी खुर्द निवासी (55) वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई। मुस्करा के भुजपुर निवासी (35) वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया है। सीएमओ डा.आरके सचान ने बताया कि सभी संक्रमितों को सुमेरपुर स्थित एलवन हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। कहा कि सुमेरपुर में डेंगू का प्रकोप भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed