फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Eight-kilometer traffic jam on Betwa Bridge due to repair work.

Hamirpur News: मरम्मत के चलते बेतवा पुल पर आठ किलोमीटर जाम

Tue, 13 Oct 2026 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Eight-kilometer traffic jam on Betwa Bridge due to repair work.
फोटो 13 एचएएमपी 16- बेतवा पुल पर पिलर नंबर 10 में मरम्मत कार्य करती एनएचएआई की टीम। संवाद
हमीरपुर। बिना पूर्व सूचना के मंगलवार सुबह एनएचएआई ने शहर स्थित बेतवा पुल के पिलर नंबर 10 की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया। इसकी वजह से कुछेछा से दुर्गा मोड़ तक करीब आठ किलोमीअर लंबा जाम लगा रहा। सुबह से शाम तक स्कूली बसें, एंबुलेंस और रोडवेज बसें घंटों फंसी रहीं। यातायात कर्मी दिन भर एक लेने से वाहन निकालने की कोशिश करते रहे। वहीं कुछेछा स्थित सामूहिक विवाह समारोह जा रहे वर-वधुओं को समय से पहुंचने में मशक्कत उठानी पड़ी। कई वधुएं जाम में घंटों फंसी रहीं।
विज्ञापन

शहर से गुजरे कानपुर-सागर हाईवे में मंगलवार सुबह नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक जाम की स्थिति रही। यातायात कर्मी एक-एक लेन बंद कर वाहनों को गुजारते नजर आए। स्कूली बच्चे सुबह जहां देरी से विद्यालय पहुंचे। वहीं वापसी में घर पहुंचने में भी घंटों की देरी हुई। कई यात्री जाम खुलता न देख रोडवेज बसों से उतरकर पैदल ही दो से तीन किमी की दूरी तय कर मुख्यालय पहुंचे। जाम के दाैरान अपर एसपी सहित यातायात सीओ, टीआई, सदर कोतवाल सहित यातायात कर्मी दिनभर जाम खुलवाने के लिए पसीना बहाते नजर आए। सीओ यातायात ने मंजू पांडे बताया कि वाहनों को धीरे-धीरे निकलवाया जा रहा है। मरम्मत कार्य को लेकर कोई पूर्व में सूचना नहीं दी गई थी। भारी वाहनों के चलते जाम की समस्या रही।
विज्ञापन


बिना सूचना के शुरू कराया मरम्मत कार्य
एनएचएआई ने बेतवा पुल के पिलर नंबर 10 पर मरम्मत कार्य को लेकर किसी भी प्रकार की कोई सूचना जारी नहीं की। इससे टू-लेन हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। न भारी वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया और न ही जाम से निपटने की कोई सही प्लानिंग की गई। अचानक से शुरू हुए पुल मरम्मत कार्य से राहगीरों की मुसीबतें बढ़ गईं और वाहन चालक जाम में फंसकर परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारी वाहनों के डायवर्जन को लेकर कोई प्लान तैयार नहीं किया गया। अचानक से काम शुरू होने के कारण समस्या बढ़ गई। जाम खुलवाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। -अरविंद कुमार, अपर एसपी।
पुल में मरम्मत का कार्य चल रहा है। इससे जाम की समस्या हुई है। सूचना जारी किए जाने के निर्देश दिए गए थे। सूचना क्यों नहीं जारी की गई, इस पर एडीएम वित्त से बात करेंगे। -अशोक कुमार, डीएम।


जाम में फंसी एंबुलेंस, मरीज को पहुंचाने में हुई देरी
बिवांर से दुर्घटनाग्रस्त रेफर मरीज को जिला अस्पताल ला रही एंबुलेंस रास्ते में लगे जाम में फंस गई। चालक राम रहीम ने बताया कि घायल शिवम (17) को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन जाम के कारण काफी देर तक फंसे रहे। किसी तरह जाम से निकालकर मरीज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार युवक के सिर पर गंभीर चोट आई है। यदि उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसे कानपुर रेफर किया जाएगा।

फोटो 13 एचएएमपी 16- बेतवा पुल पर पिलर नंबर 10 में मरम्मत कार्य करती एनएचएआई की टीम। संवाद

फोटो 13 एचएएमपी 16- बेतवा पुल पर पिलर नंबर 10 में मरम्मत कार्य करती एनएचएआई की टीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed