फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Effect of code of conduct, hoardings and banners started to be removed

होर्डिंग्स हटाने का कार्य शुरू

Sat, 08 Jan 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Effect of code of conduct, hoardings and banners started to be removed
हमीरपुर। आदर्श आचार संहिता लागू होते ही नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों ने जगह-जगह लगीं राजनीतिक दलों की होर्डिंग्स को हटाने का काम तेज कर दिया है।
विज्ञापन

शहर में शाम चार बजे से नगर पालिका हमीरपुर ने बस स्टैंड से लेकर रानी लक्ष्मीबाई तिराहा के साथ विभिन्न मार्गों से राजनीतिक होर्डिंग्स हटाईं। मौदहा संवाद के अनुसार नगर पालिका कर्मचारी, पुलिस प्रशासन ने थाना चौराहा से अभियान शुरू किया। कुरारा संवाद के अनुसार नगर पंचायत कर्मियों ने फ़ोरलेन मार्ग के किनारे लगे होर्डिंग्स हटाए। नगर पंचायत कर्मियों ने नगर बस स्टॉप, बेरी तिराहा, ब्लॉक कार्यालय के पास राजनीतिक दलों की लगी होर्डिँग्स व बैनर हटवाए। सरीला संवाद के अनुसार कस्बा व क्षेत्र में संभावित प्रत्याशियों की लगी बड़ी-बड़ी होर्डिंग्स व दीवारों पर लिखे प्रचार की साफ-सफाई शुरू हो गई है। नगर पंचायत कर्मियों ने अभियान चलाकर जरिया व ममना बस स्टैंड तथा नगर के मुख्य मार्गों पर लगी होर्डिंग्सों को हटवा दिया है। उधर ग्राम पंचायतों में दीवारों पर लिखे चुनाव प्रचार की पुताई शुरू हो गई है। भरुआ सुमेरपुर संवाद के अनुसार देर शाम ब्लॉक कार्यालय के समीप से शुरू हुआ होर्डिंग्स हटाने का सिलसिला तपोभूमि, बाजार, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, कमलेश तिराहा आदि जगहों पर जाकर समाप्त हुआ।
बस स्टैंड, थाना चौराहा, मंडी गेट, रेलवे स्टेशन, रानी लक्ष्मीबाई तिराहा, कमलेश तिराहा, पशु बाजार चौराहा, नेहा चौराहा, तपोभूमि तिराहा, ब्लॉक कार्यालय के समीप लगी होर्डिंग्स को हटा दिया गया।
विज्ञापन

बैनर व पोस्टर हटाए
गहरौली/ मुस्करा। विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही मुस्करा व बिवांर की थाना पुलिस ने कस्बे की बाजारों में, सार्वजनिक स्थलों, विद्युत खंभों, मंदिरों आदि पर संभावित प्रत्याशियों की ओर से लगाई गई होर्डिंग्सों और बैनरों को हटवाना शुरू हो गया। वहीं पुलिस ने सोशल मीडिया के सहारे शस्त्र जमा करने की भी अपील कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 08 एचएएमपी 44 राठ में बैनर पोस्टर हटाते नगर पालिका के कर्मचारी
सभा खत्म होते ही उतर गए बैनर पोस्टर
राठ। नगर के एक विवाह घर में जन अधिकार पार्टी का भाईचारा बनाओ सम्मेलन चल रहा था। जिसके लिए नगर को बैनर पोस्टरों से पाट दिया गया था। सभा खत्म होने के चंद मिनट बाद ही चुनाव आचार संहिता की घोषणा हो गई। तुरंत हरकत में आया स्थानीय प्रशासन बैनर पोस्टर उतारने में जुट गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed