{"_id":"5e4d6f4a8ebc3ef2a162b88f","slug":"education-hamirpur-news-knp545697098","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय विद्यालयों का कान्वेंट की तरह होगा कायाकल्प, प्रधानों व सचिवों को निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय विद्यालयों का कान्वेंट की तरह होगा कायाकल्प, प्रधानों व सचिवों को निर्देश
विज्ञापन
सुमेरपुर विकासखंड सभागार में प्रधान व सचिव की बैठक को संबोधित करते एसडीएम राजेश कुमार चौरसिया।
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआसुमेरपुर। शासन ने परिषदीय विद्यालयों का कान्वेंट स्कूल की तर्ज पर कायाकल्प कराने का निर्णय लिया है। बुधवार को विकासखंड कार्यालय में आयोजित बैठक में एसडीएम सदर व बीएसए ने प्रधानों, पंचायत सचिवों एवं प्रधानाध्यापकों को सरकार की नीतियों से अवगत कराया। विद्यालयों का कायाकल्प कराने के निर्देश दिए।
शासन ने दिल्ली मॉडल की तरह परिषदीय विद्यालयों को चकाचक कर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने का निर्णय लिया है। एसडीएम सदर राजेश कुमार चौरसिया ने प्रधानों, ग्राम पंचायत सचिव एवं प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक ली। कहा विद्यालयों में फर्श, मॉडल शौचालय, पेयजल, बिजली, साफ-सफाई, उठने बैठने की व्यवस्था के साथ साज सज्जा में कोई कमी नहीं छोड़ना है। इसमें पंचायतें पूरा सहयोग देंगी।
शिक्षा की गुणवत्ता में भी बेहतर सुधार करना है। ताकि यहां से निकलने वाले छात्र-छात्राएं किसी निजी संस्थान की शिक्षा के मुकाबले कमजोर साबित न हों। इसको लेकर कायाकल्प किया जाना है। बीएसए सतीश कुमार ने कहा सभी सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए। बीडीओ रत्नेश सिंह ने कहा कि पंचायतें विद्यालयों की सूरत बदलने में पूरा सहयोग करेंगी। खंडशिक्षा अधिकारी व्यास देव, एपीओ मनरेगा जितेंद्र कुमार व प्रधान और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एवं प्रधानाध्यापक मौजूद रहे।

बैठक में मौजूद प्रधान व सचिव।- फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन