{"_id":"6ab16cc8a36d24354b06ffd1","slug":"e-kyc-pending-for-61000-beneficiaries-food-grain-supply-at-risk-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-145363-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: 61 हजार लाभार्थियों की ई-केवाईसी नहीं, खाद्यान्न पर संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: 61 हजार लाभार्थियों की ई-केवाईसी नहीं, खाद्यान्न पर संकट
विज्ञापन
हमीरपुर। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम- 2013 के तहत राशन कार्ड धारकों को ई-केवाईसी करानी है। अब तक जिले के 61 हजार से अधिक लोगों ने ई-केवाईसी नहीं कराई है। पूर्ति विभाग कोटेदारों के जरिए सत्यापन करवाकर ऐसे लोगों की सूची तैयार कर रहा है। इसके बाद उनके नाम राशन कार्ड से हटाए जा सकते हैं। पांच वर्ष या इससे नीचे के बच्चों को छोड़कर सभी की केवाईसी होनी है।
राशन कार्ड का उपयोग सिर्फ राशन लेने तक सीमित नहीं है। यह आपका पहचानपत्र होता है। इससे कई सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है। कई राज्यों में फर्जी तरह से अंत्योदय कार्ड बनवाकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के मामले आए हैं। जिले में भी दो वर्ष पूर्व सत्यापन की मुहिम चलाई गई थी। करीब एक हजार लोगों के राशन कार्ड काटे गए थे। कई जिलों से ऐसे मामले सामने आने पर केंद्र सरकार ने ई-केवाईसी की कवायद शुरू की।
2,39,199 राशन कार्ड और नौ लाख लाभार्थी
पूर्ति विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में पात्र गृहस्थी के 2,03,220 राशन कार्ड और 7,89,908 लाभार्थी हैं। वहीं अंत्योदय के 35,979 राशन कार्ड और 1,22,765 लाभार्थी हैं। पूर्ति विभाग के आंकड़ों के अनुसार अब तक 8,40,670 लोगों की केवाईसी हो चुकी है जो कुल लक्ष्य का करीब 93 फीसदी है। अभी भी 61,418 लाभार्थियों की ई-केवाईसी होना बाकी है।
विज्ञापन
कोटेदारों को सत्यापन के निर्देश
जिला पूर्ति अधिकारी के मुताबिक लाभार्थियों के सत्यापन के लिए कोटेदारों को शासन से जारी निर्देश का अनुपालन कराने के लिए कहा गया है। ताकि कोई व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न हो। कई लाभार्थियों ने परिजनों के दूसरे राज्य में नौकरी करने की वजह से जिले में मौजूद न होने की बात कही। ऐसे लोगों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से ई-केवाईसी कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
घर बैठे ऐसे करें ई-केवाईसी
राशन कार्ड की ई-केवाईसी प्रक्रिया घर बैठे भी की जा सकती है। इसके लिए स्मार्टफोन के प्ले स्टोर पर जाकर मेरा ई-केवाईसी एप और आधार फेस आरडी एप डाउनलोड करें। एप खोलकर अपना आधार नंबर दर्ज करें और जरूरी परमिशन दें। कैमरे के सामने सीधा देखकर चेहरा स्कैन करें और पलकें झपकाएं। वेरिफिकेशन सफल होने पर स्क्रीन पर ई-केवाईसी पूर्ण होने का मैसेज आ जाएगा।
ई-केवाईसी न होने से खाद्यान्न पर संकट
सरकार तरह-तरह के नियम निकाल रही है। कभी राशन कार्ड के लिए केवाईसी तो कभी बैंक में केवाईसी। लाभ पाने के लिए कई-कई बार ब्लॉक से लेकर मुख्यालय तक की दौड़ लगानी पड़ रही है। - संदीप, टिकरौली।
-राशन कार्ड की ईकेवाईसी नहीं कराई थी। राशन मिलने पर संकट होने से बेटे के साथ ईकेवाईसी कराने आईं हूं। कहा गया है कि ईकेवाईसी न होने राशन बंद हो जाएगा। - कुसुमा देवी, कोहरा।
दो साल पहले ई-केवाईसी शुरू हुई थी। तब तकनीकी खामी के चलते सत्यापन की तिथि आगे बढ़ा दी गई। अब खाद्य एवं रसद विभाग के आयुक्त ने हर हाल में राशन कार्ड में दर्ज सभी लाभार्थियों का ई-केवाईसी कराने के निर्देश दिए हैं। जिन लोगों ने अभी तक केवाईसी नहीं कराई है, उनको खाद्यान्न आदि बंद कर दिया गया है। -ध्रुवराज यादव, जिला पूर्ति अधिकारी।