फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Due to the rain, the farmers' hopes were ruined, the harvested crops were ruined.

बारिश से किसानों की उम्मीदों पर फिरा पानी, कटी हुई फसलें हुई बर्बाद

Fri, 24 Sep 2021 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Due to the rain, the farmers' hopes were ruined, the harvested crops were ruined.
सुमेरपुर क्षेत्र के विदोखर गांव में बारिश से भीग रही खलिहान में रखी तिल की फसल। - फोटो : HAMIRPUR
भरुआसुमेरपुर। गुरुवार की रात से हो रही रिमझिम बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया हैं। पककर खेतों में तैयार और खलिहान पहुंची तिल की फसल भीग गई है। इससे किसानों की बेचैनी बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

इस समय तिल की फसल की कटाई की जा रही है। किसान आनन-फानन में खेतों से निकालकर खलिहानों तक लाने में जुटे हैं। इसी बीच गुरुवार की रात से अचानक बारिश शुरू हो जाने से किसानों की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। किसान ज्ञान सिंह, राजू यादव, सुरेश, बऊआ खंगार, मान सिंह, देवीदीन, महेश्वरीदीन आदि ने बताया कि कटी पड़ी तिल की फसल को पानी से नुकसान पहुंचने का अंदेशा है। तिल का दाना काला पड़ सकता है। इसका क्वालिटी पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन

किसान इस बारिश को धान को छोड़कर अन्य फसलों के लिए मुफीद नहीं मान रहा है। कृषि रक्षा इकाई के तकनीकी सहायक अजित कुमार शुक्ला भी मानते हैं कि इस बारिश से खरीफ की फसलों को नुकसान होगा। क्योंकि तिल, उड़द, मूंग की फसल कटने की कगार पर हैं। पानी से इनकी फलियां खेत में ही फटकर बिखर जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली गिरने से तीन लोग बेहोश
रिमझिम बारिश में कड़क के साथ मकरांव में बिजली गिरी। खेतों में भैंस चरा रहे तीन चरवाहे इसकी धमक में आकर बेहोश हो गए। गांव निवासी सूबेदार (55), रामजीवन (60) और दुर्वेश (40) शुक्रवार को मवेशियों को चराने के लिए खेतों में ले गए थे।

दोपहर लगभग 2:30 बजे अचानक बारिश में बादल गरजने के साथ ही उनसे कुछ ही दूरी पर तेज चमक और कड़क के साथ बिजली गिरी। इो तीनों की आंखें चुंधिया गईं और बेहोश होकर गिर गए। लगभग आधे घंटे तक इन लोगों को कुछ भी दिखाई और सुनाई नहीं पड़ा। ये लोग वहीं अचेत पड़े रहे। होश आने पर सुरक्षित पाकर भगवान का धन्यवाद किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed