फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Drinking water scheme worth crores incomplete

Hamirpur News: करोड़ों की पेयजल योजना अधूरी

Fri, 24 May 2024 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Fri, 24 May 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Drinking water scheme worth crores incomplete
मौदहा (हमीरपुर)। भीषण गर्मी व ताप के बीच क्षेत्र के कई गांव पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। कई इलाकों में लोग रातों में जागकर पानी भरने को मजबूर हैं। सबसे अधिक खराब स्थिति गुसियारी गांव की है।
विज्ञापन

जहां रोजाना आठ टैंकरों से करीब ढाई हजार से अधिक आबादी को छह किलोमीटर दूर टिकरी गांव से पानी लाकर आपूर्ति की जा रही है। जबकि करोडों लागत की पेयजल योजना का बजट न मिलने से यह अधर में लटकी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गुसियारी गांव में पानी आपूर्ति सुचारू रुप से कराने के मकसद से डीएम राहुल पांडे ने पिछले माह जल निगम के अधिकारियों को लेकर गांव गए थे। इसके बाद भी स्थिति जस की तस पड़ी है। कई स्थानों पर चोक पाइप लाइनों को ठीक कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में तीन साल पूर्व जिस पेयजल योजना की मंजूरी मिली थी। वह बजट के अभाव के चलते पूरी नहीं हो सकी है। मौजूदा में गांव में मात्र एक कुआं है। कुछ लोग उससे पानी लाते हैं, तो कुछ 20 रुपया प्रति लीटर के दर से पानी खरीदकर मंगाते हैं।
गांव निवासी दऊसा ने बताया कि वह पानी के लिए टैंकर का इंतजार करते हैं। जैसे ही टैंकर आता है, तो मोहल्ले के लोग एक बार में दो-दो बाल्टी ही पानी ले पाते हैं।

गांव निवासी कलीमुद्दीन ने बताया कि वह पानी का संकट झेलते इतने बड़े हुए हैं। कई बार पानी के लिए प्रयास हुए, लेकिन आज भी गांव के लोगों को पानी नसीब नहीं हो सका है।
छत्रपति कहते हैं कि यह विडंबना है कि गांव में पानी की टंकी बनी है और नलकूप होने के बाद भी उन्हें पानी नहीं मिल पा रहा है। पिछले माह उनके गांव डीएम आए थे। उम्मीद थी कि अब जल्द पानी मिलेगा, लेकिन जब सरकार पैसा ही नहीं दे पा रही तो पानी कहां से मिलेगा।


ग्राम प्रधान असरार खान का कहना है कि फिलहाल एक टैंकर निजी और एक ग्राम पंचायत का है। जिनसे ग्रामीणों के पेयजल की व्यवस्था कराई जाती है। अब तक कई हजार रुपये निजी स्तर पर पानी के लिए स्वयं खर्च कर चुके हैं। दो ट्रैक्टर टैंकर रोजाना छह किलोमीटर दूर टिकरी गांव के नलकूप से पानी लाते हैं। प्रत्येक ट्रैक्टर चार चक्कर पानी लाता है। कुल आठ टैंकर पानी की आपूर्ति हो पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed