{"_id":"6545341382aee4a458064126","slug":"drinking-water-scheme-not-completed-even-after-two-months-of-cms-deadline-hamirpur-news-c-223-1-hmp1002-4685-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: सीएम की डेडलाइन के दो माह बीतने के बाद भी पूरी नहीं हुई पेयजल योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: सीएम की डेडलाइन के दो माह बीतने के बाद भी पूरी नहीं हुई पेयजल योजना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जल जीवन मिशन योजनांतर्गत निर्माणाधीन पेयजल योजनाओं के अगस्त में संचालित करने के निर्देश दिए थे, लेकिन मुख्यमंत्री की डेडलाइन के दो माह बीतने के बाद भी निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो सका। जिलाधिकारी ने जिले में निर्माणाधीन हरौलीपुर व पत्यौरा ग्राम समूह पेयजल योजना की समीक्षा कर इसे समय से पूर्ण करने के आदेश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि हरौलीपुर व पत्योरा डांडा ग्राम समूह पेयजल योजनाओं के विभिन्न कंपोनेंट में शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण कर इनका समयबद्ध ढंग से संचालन सुनिश्चित कराया जाए। कहा कि कार्यों के सुचारू ढंग से संपादन के लिए पर्याप्त मैन पावर की व्यवस्था रखी जाए। योजना के अंतर्गत सभी कार्य निर्धारित मानक के अनुसार पूर्ण किए जाएं।
आईएसए के अंतर्गत जल जीवन मिशन के बारे में लोगों को जागरूक किया जाए तथा जल संरक्षण के बारे में प्रोत्साहित किया जाए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को अवशेष कार्य को पूर्ण कर जल्द से जल्द पेयजल की सप्लाई का लाभ ग्रामीणों को दिलाने के निर्देश दिए। कहा कि इस कार्य में शिथिलता बरतने वाली कार्यदायी संस्थाओं को नोटिस देकर आगे की कार्रवाई की जाय। इस दौरान एडीएम नमामि गंगे राजेश कुमार यादव, अधिशासी अभियंता जल निगम संदेश तोमर, अधिशासी अभियंता विद्युत राठ व हमीरपुर सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।