फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Drain construction is being carried out using substandard bricks and mortar.

Hamirpur News: घटिया ईंट और मसाले से हो रहा नाली निर्माण

Thu, 30 Jul 2026 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Drain construction is being carried out using substandard bricks and mortar.
भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के स्टेशन मार्ग में सीसी मार्ग किनारे बनाई जा रही नाली और इंटरलाकिंग में घटिया ईंट लगाई जा रही है। स्थानीय लोगों ने कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

स्टेशन रोड निवासी पंकज समेत अन्य लोगों ने बताया कि रानी लक्ष्मीबाई तिराहा की पुलिया से श्री गायत्री विद्यापीठ तक यह कार्य हो रहा है। इसमें बेहद घटिया किस्म की ईंट और मानक विहीन सीमेंट बालू का उपयोग किया जा रहा है। लोगों ने खुलेआम भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटिया निर्माण अधिकारियों की अनदेखी के कारण हो रहा है।
विज्ञापन

अधिकारियों की निगरानी से घटिया निर्माण रोका जा सकता है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी दिनेश चंद्र आर्य ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मौके पर जाकर निर्माण कार्य रुकवाकर जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed