फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Download the app and pay your electricity bill from home.

Hamirpur News: एप करें डाउनलोड, घर बैठे भरें बिजली बिल

Fri, 06 Feb 2026 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Download the app and pay your electricity bill from home.
- 30,083 स्मार्ट मीटरों में से 22,628 को प्रीपेड मीटर में बदला गया
विज्ञापन


- विद्युत निगम दो से सात फरवरी तक चला रहा विशेष अभियान


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। हमीरपुर। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) ने बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए यूपीपीसीएल कंज्यूमर ऐप में सेल्फ बिल जनरेशन की सुविधा शुरू की है। इस नई व्यवस्था से उपभोक्ताओं को अब बिजली बिल का इंतजार करने या मीटर रीडर पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं होगी। वे स्वयं अपने बिजली मीटर की फोटो खींचकर एप के माध्यम से तुरंत अपना बिल जनरेट कर सकेंगे और उसी एप से ऑनलाइन भुगतान भी कर पाएंगे।

विद्युत विभाग ने जनपद में स्थापित 30,083 स्मार्ट मीटरों में से 22,628 को सफलतापूर्वक प्रीपेड मीटर में बदल दिया है। इससे इन उपभोक्ताओं को प्रतिमाह बिल संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। उपभोक्ता यूपीपीसीएल स्मार्ट एप डाउनलोड करके अपनी रीडिंग, बकाया राशि, दैनिक खपत और रिचार्ज की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। विभाग द्वारा दो फरवरी से सात फरवरी तक उपभोक्ताओं को यह एप डाउनलोड कराने के लिए एक विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता ज्ञानचंद्र यादव ने बताया कि उपभोक्ता अपने मोबाइल के प्ले-स्टोर से यूपीपीसीएल एप आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। यदि मीटर का बैलेंस नकारात्मक है, तो किसी भी असुविधा से बचने के लिए तत्काल रिचार्ज कर उसे सकारात्मक करना होगा। यह सुविधा उन क्षेत्रों के लिए विशेष रूप से उपयोगी साबित होगी जहां मीटर रीडर समय पर नहीं पहुंच पाते या बिलिंग में देरी होती है। इससे उपभोक्ताओं को बिजली बिलिंग प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता, सटीकता और नियंत्रण मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 भुगतानों का पूरा रिकाॅर्ड एप में देखें

उपभोक्ता अब बिजली बिल से जुड़ी जानकारी के लिए लाइन में लगने या कार्यालय के चक्कर लगाने से बच सकेंगे। उपभोक्ता अपने पुराने बिल और पिछले 10 भुगतानों का पूरा रिकाॅर्ड एप में देख सकते हैं।



एप को डाउनलोड कर कराएं रजिस्ट्रेशन

उपभोक्ता विद्युत से जुड़ी समस्याओं के लिए ऐप से सीधे शिकायत भी दर्ज कर सकेंगे। भार वृद्धि के लिए भी उपभोक्ता एप पर ही आवेदन कर सकते हैं। निगम ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और यूपीपीसीएल कंज्यूमर ऐप को डाउनलोड कर रजिस्ट्रेशन कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed