बिना हेलमेट बाइक न चलाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे के कपसा मार्ग मलीकुंआ चौराहे के निकट यातायात माह के दौरान ट्रैफिक पुलिस टीम ने आटो चालकों व आम आदमी को नियम बताए। गोष्ठी में क्षेत्राधिकारी उमरदराज खां ने यातायात नियम न सिर्फ वाहन चालकों के लिए हैं बल्कि आम आदमी के लिए भी हैं। बिना हेलमेट बाइक चलाने से मना किया। उन्होंने कहा कि पैदल चलने वाला व्यक्ति सड़क की बाईं और पटरी से चले और सड़क को पार करते समय दोनों ओर देखकर आसानी से करें। थोड़ी से गलती होने पर बड़ी दुर्घटनाएं होती हैं जिसमें हाथ पैर ही नहीं बल्कि जान भी गवांनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि चाहे बाइक चलाएं या बड़ा वाहन शराब पीकर वाहन न चलाएं।
वाहन चलाते समय मोबाइल में बात न करें, वाहनों का रजिस्ट्र्रेशन, बीमा, चालक का डीएल न होने पर ऐसे में किसी वाहन से दुर्घटना होती है तो 302 का मामला दर्ज होता है। उन्होंने दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने के निर्देश दिए। तीन लोग बाइक में न बैठाने की हिदायत दी। टीआई सुरजीत कुमार व कोतवाल घनश्याम पांडेय ने भी यातायात के नियमों को बताया। उन्होंने कहा कि कस्बे में आटो चालक नियंत्रित होकर चले गरीब लोग अपना पेट चलाते हैं। उनका चालान करने में कष्ट होता है। लेकिन नियम सबके लिए हैं। क्षेत्राधिकारी ने सड़क से अतिक्रमण हटवाने पर भी जोर दिया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि बाल्मीकि गोस्वामी भी मौजूद रहे। यातायात के दयाशंकर यादव, हनीफ खां ने गाड़ियों पर रिफलेक्टर लगाए।