{"_id":"57a782264f1c1b2f1a2b9395","slug":"dm-saw-demolished-chekdam","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने देखा ध्वस्त चेकडैम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने देखा ध्वस्त चेकडैम
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Mon, 08 Aug 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
भभौंरा में ध्वस्त पड़े चेकडैम को देखते डीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी उदयवीर सिंह ने रविवार को लरौंद व भमौरा गांवों में बीहड़ सुधार के मकसद से करीब दो घंटे तक नालों में बने चेकडैम, इनके किनारों में लगाए गए पौधे तथा उबड़ खाबड़ खेतों के समतलीकरण का जायजा लिया।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि लरौंद व भमौरा गांव में सैकड़ाें बीघे भूमि में खेती करना आसान नहीं है। यहां पर सिहोर नदी व नुनैरी नाले में कई चेकडैम भी बनाए गए हैं। इनमें कुछ चेकडैम टूट गए हैं। निरीक्षण में पहुंचे जिलाधिकारी ने नुनैरी नाले पर बना चेकडैम देखा, जो किनारे से फट गया और क्रिस्टवाल से भी पानी बह रहा है।
विज्ञापन
किसान यूनियन नेता कबीरउद्दीन व पूर्व प्रधान कमरुद्दीन ने नाले के किनारे बांस, यूके लिप्टस सहित अन्य पौधों का रोपण भी दिखाया। इन बीहड़ों में जंगली बबूल व ऊबड़ खाबड़ जमीन का व्यापक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने वन विभाग के रेंजर से सागौन व अन्य प्रजाति के पौधे रोपित करने को कहा। उन्होंने कहा कि बीहड़ सुधार के लिए बड़ी योजना की आवश्यकता है। इसके लिए कार्य किया जाएगा। इस दौरान रेंजर व उपजिलाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन