{"_id":"5f7f49e48ebc3e750249326d","slug":"dm-orders-in-hamirpur-crackdown-on-farmers-who-burn-stubble-hamirpur-news-knp587307956","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर में डीएम का फरमान, पराली जलाने वाले किसानों पर करें कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर में डीएम का फरमान, पराली जलाने वाले किसानों पर करें कार्रवाई
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम ज्ञानेश्वर त्रिपाठी।
- फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। विकास कार्यक्रमों की मासिक बैठक में जिलाधिकारी ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि किसी भी दशा में पराली जलाने की घटना नहीं होनी चाहिए। कृषकों को इसके लिए बताएं।
कहा कि भूजल संरक्षण मिशन के तहत लक्ष्य के अनुसार चेकडैमों का निर्माण कराएं। उन्होंने ई टेंडर से शीघ्र नहरों की सिल्ट सफाई का कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। कृषि विभाग के जरिए वितरित किए गए सोलर पंप का नेडा से सत्यापन कराएं। किसान सम्मान निधि के पेंडिंग आवेदनों को शीघ्र निस्तारित कराएं। कहा कि जिन स्थानों की फसलें खराब हुई हैं। वहां सर्वे के कराकर बीमित कृषकों का क्लेम दिलाएं।
गोशालाओं में मवेशियों के संरक्षित करने के साथ इनका निरीक्षण कर देखा जाए कि उसमें किसी का व्यक्तिगत गोवंश तो नहीं है। टीनशेड की व्यवस्था करने को कहा। जिलाधिकारी ने पूर्ति विभाग को निर्देशित कर अंत्योदय राशन कार्डों का सौ फीसदी सत्यापन कर पात्रों को ही योजना का लाभ दिए जाने को कहा। कौशल विकास मिशन में युवाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार दिलाने के निर्देश दिए। सीडीओ कमलेश कुमार वैश्य, सीएमओ डा.आरके सचान, पीडी चित्रसेन सिंह, उपायुक्त स्वरोजगार कमलेश कुमार, जिला विकास अधिकारी विकास सहित अन्य संबंधित विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
संक्रमण रोकने व बचाव के लिए दिलाई शपथ
हमीरपुर। गुरुवार को जिलाधिकारी ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने व बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया। अधिकारियों व कर्मचारियों को कलक्ट्रेट सभागार में शपथ दिलाई। इस मौके पर उन्होंने कोविड-19 से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने मास्क, फेस कवर पहनने के साथ दो गज की दूरी बनाए रखने की अपील की।