{"_id":"6aea21f4397ba41507027052","slug":"dm-inspected-the-technical-quality-of-the-road-under-construction-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-147241-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: डीएम ने निर्माणाधीन सड़क की तकनीकी गुणवत्ता परखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: डीएम ने निर्माणाधीन सड़क की तकनीकी गुणवत्ता परखी
विज्ञापन
बिवांर (हमीरपुर)। जिलाधिकारी अशोक कुमार ने मंगलवार दोपहर निर्माणाधीन मौदहा-बिवांर मार्ग व बिवांर पेयजल योजना का निरीक्षण किया। मार्ग की तकनीकी गुणवत्ता परखने के साथ आवश्यक निर्देश दिए।
डीएम ने बिवांर-मौदहा रोड की उमरी तिराहा के पास बन रही सड़क की मोटाई और चौड़ाई नापी। मोहल्ला निवासी सर्वेश पाठक और मोहन कुशवाहा ने डीएम को बताया कि सड़क के नीचे नमामि गंगे की पाइप लाइन दब गई है। डीएम ने तकनीकी गुणवत्ता की जांच के साथ सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप कराने के निर्देश दिए। ग्रामीणों की मांग पर उमरी तिराहा के पास पुलिया निर्माण कराने के निर्देश दिए। नमामि गंगे योजना के अंतर्गत बिछाई जा रही पेयजल पाइपलाइनों के संबंध में लोक निर्माण विभाग एवं कार्यदायी संस्थाओं को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के लिए कहा गया। वहीं बिवांर पेयजल योजना परिसर में बड़ी-बड़ी घास देख डीएम भड़क गए और तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अरुण कुमार, जिला सूचना अधिकारी सतीश कुमार, अवर अभियंता अनूप निरंजन, अवर अभियंता मुन्नी लाल आदि रहे।
विद्यालय में बंद शौचालय व खराब आरओ देख जताई नाराजगी
हमीरपुर। जिलाधिकारी अशोक कुमार ने कन्या प्राथमिक विद्यालय पौथिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में शैक्षिक गुणवत्ता और बुनियादी सुविधाओं की खराब स्थिति देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने बीएसए को सभी कमियों को तत्काल दूर कराने के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीएम ने छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, मिड-डे मील की गुणवत्ता और वितरण, निर्धारित मेन्यू के अनुसार दूध व फल की उपलब्धता, आंगनबाड़ी केंद्र के संचालन, रसोइयों के मानदेय भुगतान, फर्नीचर तथा शिक्षण कार्य की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से सीधे बातचीत कर उनकी पढ़ाई से जुड़े प्रश्न भी पूछे। निरीक्षण में विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाई गई। परिसर में साफ-सफाई की स्थिति अत्यंत खराब थी। रसोईघर का दरवाजा टूटा हुआ था, जबकि आरओ वॉटर सिस्टम खराब स्थिति में मिला। विद्यालय का शौचालय बंद पाया गया, जबकि दिव्यांग बच्चों के लिए निर्मित शौचालय में रैंप की व्यवस्था नहीं थी। परिसर में लगे ओपन जिम की हालत भी ठीक नहीं पाई गई। डीएम ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकेश खरवार को निर्देश दिए कि शौचालय को क्रियाशील बनाया जाए।
सभी स्कूलों में होगी समीक्षा
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के समस्त परिषदीय विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी कमियों को तत्काल चिह्नित कर प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए। हर विद्यालय में नियमित सफाई, स्वच्छ पेयजल, क्रियाशील शौचालय, सुव्यवस्थित कक्षाएं और बच्चों के लिए सुरक्षित शैक्षिक वातावरण सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान जिला सूचना अधिकारी सतीश कुमार, सहायक अध्यापिका निहारिका एवं वंदना आदि उपस्थित रहे।