फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   DM established jaggery bank in Kanha Gaushala

Hamirpur News: डीएम ने कान्हा गोशाला में स्थापित किया गुड़ बैंक

Tue, 26 Nov 2024 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Tue, 26 Nov 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
DM established jaggery bank in Kanha Gaushala
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने कान्हा गोशाला से गुड़ बैंक का शुभारंभ किया। इस मौके पर डीएम ने गो पूजन कर गायों को गुड़ व चना खिलाया।
विज्ञापन

उनकी प्रेरणा से गुड़ बैंक में अब तक दस क्विंटल से अधिक गुड़ इकट्ठा किया जा चुका है। इसमें दो क्विंटल कान्हा गोशाला को दान किया। डीएम ने कहा कि हमारा लक्ष्य अधिक से अधिक गुड़ इकट्ठा कर सभी गोशालाओं में संरक्षित शत प्रतिशत गायों को खिलाया जाए।
विज्ञापन

इसके लिए सरकारी अधिकारी,कर्मचारी व आम नागरिक अधिक से अधिक गुड़ दान करें। उन्होंने कहा कि गुड़ बैंक के अंतर्गत लोग किसी भी गोशाला में गुड़ दान कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस गुड़ बैंक के माध्यम में एकत्र हुए गुड़ को जनपद की सभी गोशालाओं में पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर एडीएम वित्त एवं राजस्व विजयशंकर,एडीएम न्यायिक डॉ.नागेंद्र नाथ यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे धीरु, ईओ दिनेश आर्य सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed