{"_id":"8be8b7fbe7484ac28f27bad2f566ea0e","slug":"dm-cut-the-sallery-of-absent-workers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में अनुपस्थित मिले कर्मियों का रोका वेतन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में अनुपस्थित मिले कर्मियों का रोका वेतन
अमर उजाला हमीरपुर
Updated Sat, 30 Jan 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरारा पीएचसी के निरीक्षण के दौरान डीएम संध्या तिवारी को नौ कर्मचारी अनुपस्थित मिले। डीएम ने सभी का एक दिन का वेतन रोक कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
डीएम ने शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुरारा का औचक निरीक्षण किया। जिसमें प्रयोगशाला सहायक अंचल श्रीवास्तव, खंड प्रोजेक्ट प्रबंधक हिमांशु सिंघल, स्टाफ नर्स सुजीत सिंह, रेनू दुबे, मेडिकल आफीसर गोविंद सिंह, रवि द्विवेदी, आशीष द्विवेदी स्वास्थ्य चिकित्सक, योगेंद्र यादव व आशुतोष गैरहाजिर मिले।
विज्ञापन
डीएम ने सीएमओ से कहा कि कोई चिकित्सक और कर्मी लापरवाही बरतता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। इसके बाद जिलाधिकारी ने मातृत्व सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम सरसई का निरीक्षण किया। जहां आंगनबाड़ी केंद्र में आशा बहू तुलसा कीर्ति कुमारी अनुपस्थित मिलीं। उनसे स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
एएनएम को निर्देश दिए कि गांव की पांचों गर्भवती महिलाओं का चेकअप करा उन्हें आयरन की गोलियां व पौष्टिक आहार दें। लोहिया गांव झलोखर के निरीक्षण में तीन गर्भवती महिलाएं मिलीं। निरीक्षण के दौरान प्रभारी जयकरन सिंह, कलस्टर मेडिकल आफीसर अनुराग मिश्र के अनुपस्थित होने पर स्पष्टीकरण मांगा है।