{"_id":"69d54e48bba9bd89f40f1472","slug":"dispute-over-digging-of-pwd-road-for-construction-of-underbridge-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-138360-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: अंडरब्रिज निर्माण में पीडब्ल्यूडी की सड़क खोदने पर विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: अंडरब्रिज निर्माण में पीडब्ल्यूडी की सड़क खोदने पर विवाद
Wed, 08 Apr 2026 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
फोटो 07 एचएएमपी 28- इंगोहटा के रेलवे गेट 25 के अंडर ब्रिज के निर्माण में प्रयोग करते पुरानी गिट
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। कस्बे के रेलवे गेट संख्या 25 पर निर्माणाधीन अंडरब्रिज को लेकर रेलवे ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि ठेकेदार लोक निर्माण विभाग की पक्की सड़क को जेसीबी से खुदवाकर निकाली गई पुरानी गिट्टी का उपयोग निर्माण कार्य में कर रहा है।
इंगोहटा-अरतरा मार्ग पर चल रहे इस कार्य को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। उनका कहना है कि नई सामग्री के स्थान पर पुरानी और कमजोर गिट्टी का इस्तेमाल अंडरब्रिज की गुणवत्ता और मजबूती को प्रभावित कर सकता है। ग्रामीणों ने ठेकेदार पर लागत बचाने के लिए मानकों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।
वहीं, निर्माण स्थल के पास बनाए गए वैकल्पिक कच्चे मार्ग की स्थिति भी खराब बताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क से निकली पुरानी गिट्टी को इस मार्ग पर डाल दिया जाए, जिससे बरसात में आवागमन सुगम हो सके। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई और निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित कराने की मांग की है। रेलवे के जन संपर्क अधिकारी मनोज सिंह बात करने का प्रयास किया गया।लेकिन फोन नहीं लगा।