{"_id":"60fb04908ebc3e58193891d5","slug":"dispute-between-two-parties-regarding-boundary-wall-construction-hamirpur-news-knp6420014109","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाउंड्रीवाल निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाउंड्रीवाल निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद
विज्ञापन
राठ तहसील में आंबेडकर प्रतिमा की बाउंड्रीवाल निर्माण न होने पर नारेबाजी करतीं महिलाएं
- फोटो : HAMIRPUR
राठ। क्षेत्र के अकौना गांव में आंबेडकर प्रतिमा की बाउंड्रीवाल निर्माण को लेकर गांव के दो पक्ष आमने-सामने आ गए हैं। एक पक्ष ने बाउंड्री का दरवाजा तोड़ने का आरोप लगाते हुए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। दूसरे पक्ष ने ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण कर जातीय संघर्ष का आरोप लगाया है।
अकौना के रविंद्र कुमार, परमेश्वरीदयाल, छत्रपाल, विनोद कुमार, मुन्नालाल, बब्लू, बालादीन, गयाप्रसाद, बाबूराम, रामदयाल, मूलचंद्र, धनीराम, जितेंद्र कुमार, मनोज कुमार ने बताया कि गांव में अनुसूचित आबादी के गाटा में वर्ष 1995 में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित हुई थी। धनाभाव के चलते बाउंड्री का निर्माण नहीं हो पाया था।
शुक्रवार की सुबह प्रतिमा की सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवाल बनवा रहे थे। इसी दौरान गांव के कुछ दबंगों ने जाति सूचक गालियां देते हुए बाउंड्रीवाल के दरवाजे तोड़ दिए। जानमाल की धमकी देते हुए चले गए। दूसरे पक्ष से गांव के ही जगराम ने बताया कि कुछ लोग आंबेडकर प्रतिमा के नाम पर ग्राम समाज की जमीन पर अतिक्रमण कर अवैध रूप से बाउंड्रीवाल बना रहे हैं।
विज्ञापन
बाउंड्रीवाल का एक गेट उनके सामने किया जा रहा है। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने निर्माण कार्य रोक दिया था। पुलिस के जाने के बाद जबरन अवैध निर्माण करना चाहते हैं। दोनों पक्षों ने तहसीलदार को शिकायती पत्र देते हुए एक दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों की शिकायत मिली है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।