{"_id":"584af59a4f1c1be67244afb2","slug":"dial-100-service-will-launch-15-to-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम डायल 100 सेवा का शुभारंभ 15 को करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम डायल 100 सेवा का शुभारंभ 15 को करेंगे
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
Updated Fri, 09 Dec 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
प्रतिकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहु प्रतीक्षित डायल 100 सेवा की शुरुआत मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 15 दिसंबर को मुख्यालय स्थित परेड ग्राउंड से करेंगे। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम शुक्रवार की शाम जिलाधिकारी कैंप कार्यालय आ गया है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की बहुउद्देशीय योजना डायल 100 सेवा की शुरुआत मुख्यमंत्री ने कई जिलों में कर दी है। इस सेवा के लिए जिले को जीपीएस सिस्टम लगे 36 वाहन मिल चुके हैं। साथ ही वाहनों में ड्यूटी करने वाले 150 सिपाहियों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है।
विज्ञापन
सेवा की शुरुआत के लिए दो बार तिथियों की घोषणा की जा चुकी हैं। मगर कुछ कारणों से सेवा शुरू नहीं हो सकी। डीएम उदयवीर सिंह यादव ने बताया कि डायल 100 सेवा की शुरुआत सूबे के मुखिया अखिलेश यादव द्वारा 15 दिसंबर को मुख्यालय में की जाएगी। अभी मिनट टू मिनट कार्यक्रम नहीं आया है। हालांकि दोपहर 12 बजे उनके आने का कार्यक्रम आ गया है। उधर, मुख्यमंत्री का जिले में कार्यक्रम लगने से अधिकारियों के हाथ पैर फूलने लगे हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री का अचानक कार्यक्रम आने से सदर अस्पताल की रंगाई पुताई व सफाई का काम तेजी से शुरू हो गया है। संभावना है कि वह किसी लोहिया गांव का भी निरीक्षण कर सकते हैं।