फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Devotees gathered in pagodas, Har Har Mahadev echoed with Jalabhishek

Hamirpur News: शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु, जलाभिषेक के साथ गूंजा हर-हर महादेव

Mon, 07 Aug 2023 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Devotees gathered in pagodas, Har Har Mahadev echoed with Jalabhishek
हमीरपुर। सावन के पांचवें सोमवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। शहर से लेकर गांव तक भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना में श्रद्धालु जुटे रहे। भोर से मंदिर पहुंच मन्नतें मांगी। शिव मंदिरों में सुबह से शाम तक हर-हर महादेव गूंजता रहा। सुरक्षा के लिए पुलिस मंदिरों में तैनात रही।
विज्ञापन

शहर के पातालेश्वर व संगमेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक मन्नतें मांगी। सरीला में शल्लेश्वर मंदिर हर-हर महादेव व बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा। जयघोष के साथ जलाभिषेक कर श्रद्धालु भक्ति में लीन दिखाई दिए। इसके अलावा बड़ी देवी, देवादास मंदिर समेत अन्य शिवमंदिरों में भीड़ जुटी रही। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

-----------------
मनासर बाबा में सावन के पांचवें सोमवार को हुआ भंडारा
भरुआ सुमेरपुर। क्षेत्र के मनासर बाबा में सावन के पांचवें सोमवार को शिवभक्तों की खासी भीड़ उमड़ी। इस मौके पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
सिमनौडी सौंखर कारी माटी के मध्य बीहड़ों में विराजमान मनासर बाबा शिवमंदिर में सावन के पांचवें सोमवार को सुबह से भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। शिवभक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चन किया। इस मौके पर कस्बा निवासी सनोज निगम, प्रमोद निगम, कुलदीप निगम, मनोज निगम, मोनू निगम, दीपक सिंह खंगार नेतृत्व में भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed