{"_id":"bda419677c8ac45fb4402a8fdfa5e32b","slug":"department-breaking-cm-24-hour-electricity-supply-dream-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभाग तोड़ रहा सीएम का 24 घंटे बिजली का सपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभाग तोड़ रहा सीएम का 24 घंटे बिजली का सपना
अमर उजाला हमीरपुर
Updated Tue, 02 Feb 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुंदेलखंड को 24 घंटे बिजली देने की सीएम की घोषणा कारगर होती नहीं दिख रही है। पावर कारपोरेशन द्वारा चंदपुरवा गेट के पास स्थित सुमेरपुर द्वितीय सब स्टेशन को चालू करने की निर्धारित अवधि बीत गई लेकिन ये शुरू न हो सका।
विज्ञापन
सोमवार को ट्रांसफार्मर की टेस्टिंग की गई लेकिन 33 हजार वोल्टेज हाई टेंशन लाइन के तार न मिलने से काम अधूरा पड़ा है। अधिकारियों ने शनिवार को तार उपलब्ध कराने की बात कही थी। लेकिन दो दिन बाद भी तार उपलब्ध नहीं कराए गए।
विज्ञापन
27 जनवरी को जिले में आए मुख्यमंत्री ने विद्युत संकट की शिकायत पर विभागीय अधिकारियों को कैंप कर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए थे। इस पर अधिकारियों ने 28 को कस्बे के 132 केवीए पावर हाउस में अधीनस्थों के साथ बैठक कर सुधार का खाका खींचा और शाम को ही वापस चले गए।
विज्ञापन
29 जनवरी से सुमेरपुर द्वितीय सब स्टेशन में काम शुरू हुआ लेकिन इसमें भी खेल होने लगा। तार खींचने में पुराने और टूटे इंसुलेटर लगाए गए। अगले दिन से सामान न होने की बात कह काम रोक दिया गया।
इसके चलते निर्धारित अवधि 31 जनवरी तक भी सब स्टेशन चालू नहीं हो सका। सोमवार को माध्यमिक कार्यखंड बांदा के अधिशाषी अभियंता नन्नू सिंह और परीक्षण खंड के अवर अभियंता पुनीत शर्मा ने सब स्टेशन में लगाए गए पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर की टेस्टिंग की और इसे सही बताया।
लेकिन सब स्टेशन को आने वाली 33 हजार वोल्टेज की लाइन सामान के अभाव में अधूरी पड़ी है। ठेकेदार सनद शुक्ला ने बताया कि लगभग तीन किमी तार की जरूरत है और पेन इंसुलेटर भी चाहिए।
जनपद के स्टोर में सामान उपलब्ध नहीं है। ठेकेदार को बांदा स्टोर से सामान लेने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
नन्हू सिंह, माध्यमिक कार्यखंड बांदा के अधिशाषी अभियंता
काम बंद होने के पीछे खराब सामान वजह!
भरुआसुमेरपुर । 29 जनवरी को जब सुमेरपुर द्वितीय सब स्टेशन में काम शुरू हुआ तो इसमें पुराने और टूटे इंसुलेटर के सहारे विद्युत पोल पर तार कसे जा रहे थे। अमर उजाला में इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद सामान न होने की बात कहकर काम बंद कर दिया गया। हाल ये है कि काम तो बंद हो गया लेकिन अभी तक टूटे इंसुलेटर नहीं हटाए गए हैं। न ही तार उपलब्ध कराया गया है। ऐसे में सब स्टेशन कब तक चालू होगा ये बताने को कोई तैयार नहीं है।