{"_id":"577d4ef94f1c1b6e697fbd94","slug":"denied-relief-packets-pursued-accountant","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत पैकेट न मिलने पर लेखपाल को खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत पैकेट न मिलने पर लेखपाल को खदेड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Thu, 07 Jul 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
तहसील परिसर में हंगामा करती महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील के कई चक्कर लगाने के बाद जब महिलाओं को समाजवादी राहत पैकेट नहीं मिले, तो बुधवार को आदा सैकड़ा महिलाओं ने सदर लेखपाल को तहसील से खदेड़ दिया और जमकर हंगामा काटा। महिलाओं ने सदर एसडीएम से मामले की शिकायत की। जिस पर उन्होंने जांच कराकर प्रत्येक पात्र को राहत सामग्री दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
बुधवार को मुख्यालय, डिग्गी, केसरिया डेरा समेत अन्य गांवों के पात्रों को समाजवादी राहत पैकेट वितरित किए जा रहे थे। तभी इन्हीं स्थानों की करीब आधा सैकड़ा महिलाएं, जिनके नाम सूची में नहीं है, वह भी तहसील जा पहुंची और सदर लेखपाल राजकिशोर पर सामग्री दिलाने का दबाव बनाने लगीं।
विज्ञापन
लेखपाल ने जब अन्त्योदय कार्ड न होने पर सामग्री देने से मना किया तो महिलाओं का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया और उन्होंने लेखपाल को खदेड़ लिया। लेखपाल के चले जाने के बाद महिलाओं ने सदर एसडीएम रामभुवन तिवारी से शिकायत कर कहा कि उन्हें एक बार भी राहत सामग्री नहीं मिली है। एसडीएम ने बताया कि हंगामे की कोई बात नहीं है। महिलाएं आज ही राहत पैकेट की मांग कर रही थीं। सभी को एक साथ नहीं दिया सकता। जिन्हें नहीं मिले हैं, उन्हें अगले दिन वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
उधर, सदर लेखपाल राजकिशोर ने बताया कि बुधवार को मुख्यालय समेत अन्य गांवों के 148 पात्रों को राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा था, तभी चंदलीतीर गांव के एक परिवार ने सामग्री को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। इन महिलाओं में किसी का नाम सूची में नहीं है।