फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Democracy fighter who spent 19 months in jail during the Emergency passes away.

Hamirpur News: आपातकाल में 19 माह जेल में रहे लोकतंत्र सेनानी का निधन

Sat, 03 Oct 2026 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Democracy fighter who spent 19 months in jail during the Emergency passes away.
फोटो03एचएएमपी 13- फाइल फोटो अनिरुद्ध सिंह। स्रोत: परिजन
हमीरपुर/ पौथिया। लोकतंत्र सेनानी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अनिरुद्ध सिंह का शनिवार सुबह 85 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

हमीरपुर के उजनेड़ी गांव निवासी अनिरुद्ध सिंह वर्ष 1975 में आपातकाल के दौरान 19 माह जेल में रहे। वह पूर्व मुख्यमंत्री रामनरेश यादव के साथ जेल में बंद रहे। जनसमस्याओं को लेकर वह हमेशा मुखर रहे। 1975 में बेतवा पुल का निर्माण पूरा होने के बाद उद्घाटन के इंतजार में आवागमन शुरू नहीं हो पा रहा था। तब उन्होंने अधिवक्ता जयकरण सिंह के साथ स्वयं फीता काटकर पुल आम जनता के लिए खोल दिया था। वह उजनेड़ी के ग्राम प्रधान रहे अनिरुद्ध सिंह पौथिया साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष भी रहे। बाद में हमीरपुर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक महोबा के कार्यकारी अध्यक्ष रहे। उस समय अनंत नारायण सिंह (लल्लू भइया) सभापति थे।
विज्ञापन

निधन की सूचना पर विधायक डॉ. मनोज प्रजापति, नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद, लोकतंत्र सेनानी और विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों ने उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। उनके पुत्र गोविंद ने बताया कि रविवार को हमीरपुर में यमुना घाट पर अंतिम संस्कार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed