{"_id":"642dc668d65896492305e087","slug":"demanded-extortion-by-showing-a-pistol-to-the-female-head-hamirpur-news-c-12-1-164469-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: महिला प्रधान को तमंचा दिखाकर मांगी रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: महिला प्रधान को तमंचा दिखाकर मांगी रंगदारी
Thu, 06 Apr 2023 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Thu, 06 Apr 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
राठ। कोतवाली क्षेत्र के सरसई गांव की प्रधान ने चार लोगों पर दो लाख की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया। आरोप है तमंचा दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी। प्रधान ने कोतवाली में मुकदमा लिखाया है।
सरसई गांव निवासी मनोज कुमारी ने बताया गांव की प्रधान हैं। एक अप्रैल की सुबह 8.30 बजे घर में काम कर रहीं थीं। आरोप लगाया गांव के कपिल, इटायल के पप्पू उर्फ पुष्पेंद्र व दो अज्ञात युवक हाथ में तमंचा लिए उनके घर में घुस गए। आरोपियों ने उनकी कनपटी पर तमंचा सटा दिया। प्रधानी में बहुत रुपया कमाने की बात कहते हुए दो लाख की रंगदारी मांगी। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपी गाली-गलौज करने लगे। पति व अन्य लोगों के आने पर तमंचा लहराते हुए भाग गए। कोतवाल भरत कुमार ने कहा तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।