फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Demand to declare rain-induced damage a disaster

Hamirpur News: बारिश से हुए नुकसान को आपदा घोषित करने की मांग

Wed, 30 Sep 2026 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Demand to declare rain-induced damage a disaster
भरुआ सुमेरपुर। क्षेत्र में लगातार 48 घंटे हुई बारिश से हुए व्यापक नुकसान को लेकर सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर बारिश से हुए नुकसान को आपदा घोषित करने की मांग की है।
विज्ञापन


विधायक ने प्रभावित किसानों, गरीबों और मजदूरों को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। विधायक ने 28 सितंबर को जिलाधिकारी अशोक कुमार को दो पत्र भेजे। इनमें कहा गया कि लगातार बारिश से तिल, उड़द, मूंग समेत अन्य फसलों को भारी नुकसान हुआ है। विधायक ने आरोप लगाया कि कई लेखपाल गांवों में पहुंचकर क्षति का जायजा लेने के बजाय ग्रामीणों से क्षतिग्रस्त मकानों और फसलों के फोटो मंगा रहे हैं। उन्होंने ऐसे लेखपालों की जांच कराकर दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने जिलाधिकारी से शीघ्र सर्वे कराने और प्रभावित किसानों समेत अन्य पात्र लोगों को नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed