फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Demand for high-level inquiry into the death of the teacher

Hamirpur News: शिक्षक की मौत के मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग

Thu, 09 Apr 2026 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Thu, 09 Apr 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Demand for high-level inquiry into the death of the teacher
महोबा। शिक्षक भगत सिंह राजपूत की एक सप्ताह पहले हुई मौत के मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के लिए शिक्षक आंदोलित हो गए हैं। बुधवार को 100 से अधिक शिक्षकों ने एसपी कार्यालय पहुंच मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के जिला संयोजक मनोज वर्मा व सचिव प्रशांत सक्सेना के नेतृत्व में सुशील त्रिपाठी, कृष्ण द्विवेदी, नरेंद्र कुशवाहा, सरोज यादव, जागेश्वर प्रसाद गौतम, प्रवीण सिंह, कमलेश पाठक, विजय अग्रवाल, संदीप परिहार, अभिषेक कुमार, विमल, शिवराम आदि ने एसपी शशांक सिंह को सौंपे ज्ञापन में बताया कि 31 मार्च की रात शिक्षक भगत सिंह राजपूत का शव गांव के पास एक पहाड़िया में पड़ा मिला था। पुलिस घटना की जांच कर रही है। मामले में कोई कार्रवाई न होने पर शिक्षक एसपी कार्यालय पहुंचे। जहां एसपी शशांक सिंह को शिकायती पत्र सौंपकर घटना की उच्चस्तरीय जांच समिति गठित करके जांच कराए जाने और परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कराए जाने की मांग की है। उधर, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष श्रीमित्र त्रिपाठी के नेतृत्व में शिक्षकों ने एसपी व कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed