फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Demand for fitness checks of buses and a survey of crop damage.

Hamirpur News: बसों की फिटनेस जांच व फसल नुकसान का सर्वे कराने की मांग

Tue, 06 Oct 2026 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Demand for fitness checks of buses and a survey of crop damage.
कुरारा (हमीरपुर)। नगर पंचायत अध्यक्ष आशा रानी कबीर ने मंगलवार को जिलाधिकारी को तीन ज्ञापन सौंपे। इसमें जनहित से जुड़े मामलों में कार्रवाई की मांग की। उन्होंने यात्री बसों की फिटनेस जांच, सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने और बारिश से फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने दिल्ली से महोबा जा रही यात्री बस में आग लगने की घटना का हवाला देते हुए जिले में संचालित सभी बसों की फिटनेस जांच कराने को कहा। उन्होंने बसों में अग्निशमन यंत्र समेत अन्य सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता और उनकी कार्यशील स्थिति की जांच कराने की मांग की। दूसरे ज्ञापन में उन्होंने तेज बारिश से प्रभावित फसलों का गांव-गांव सर्वे कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि लगातार बारिश से कई किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं। राजस्व विभाग की टीमों से वास्तविक नुकसान का आकलन कराकर पात्र किसानों को जल्द आर्थिक सहायता और नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed