{"_id":"68e2b4f54b3ec7a4f20b6c80","slug":"demand-for-construction-of-road-to-aratra-village-hamirpur-news-c-223-1-hmp1002-131028-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: अरतरा गांव की सड़क बनवाए जाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: अरतरा गांव की सड़क बनवाए जाने की मांग
Sun, 05 Oct 2025 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sun, 05 Oct 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
फोटो 05 एचएएमपी 16= कांग्रेस द्वारा एक्स पर की गई पोस्ट। स्क्रीन शाॅट
मौदहा। क्षेत्र के 12 हजार आबादी वाले अरतरा गांव की दुर्दशा बया करता एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इसमें ग्रामीण दलदल भरे रास्ते से शव लेकर जाते दिख रहे है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। मामले में कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट कर सरकार पर निशाना साधा है।
अरतरा गांव में करने को दो-दो श्मशान घाट है। लेकिन रास्ता न होने से दोनों तक पहुंचने में ग्रामीणों को परेशानी होती है। ग्रामीणों के अनुसार 15 वर्ष पूर्व जिला पंचायत से मोक्षधाम का निर्माण कराया गया। वहीं, वर्ष 2024-25 में 24 लाख रुपये की लागत से नया मोक्ष धाम बनवाया गया। यह अभी चालू नही हुआ है। ग्राम प्रधान महेश्वरीदीन प्रजापति ने बताया कि मोक्षधाम जाने का रास्ता विधायक निधि से प्रस्तावित है। बारिश के चलते काम नहीं कराया गया। बरसात बाद निर्माण कराया जाएगा।