फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Delivery in ambulance, mother and child healthy

102 और 108 एंबुलेंस कर्मियों ने दो गर्भवती महिलाओं का कराया सुरक्षित प्रसव

Fri, 04 Feb 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Delivery in ambulance, mother and child healthy
हमीरपुर। एंबुलेंस से जिला अस्पताल आ रहीं दो गर्भवती का एंबुलेंस में ही प्रसव हो गया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

मौदहा क्षेत्र के खैरी गांव निवासी 25 वर्षीय प्रीति गर्भवती थीं। शुक्रवार की सुबह 102 एंबुलेंस से अस्पताल लाते समय प्रसव पीड़ा तेज हो गई। तब एंबुलेंस के ईएमटी अवनीश और पायलट राजेंद्र ने रास्ते में ही सुरक्षित प्रसव करा पुत्र को जन्म दिलाया। एंबुलेंस में ही प्राथमिक उपचार देने के बाद जच्चा बच्चा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी तरह सुमेरपुर क्षेत्र के भमौरा गांव निवासी 25 वर्षीय किरण देवी गर्भवती थीं। गुरुवार रात करीब 20:25 बजे प्रसव पीड़ा होने पर उसे 108 एंबुलेंस से अस्पताल ले जा रहे थे। तभी गांव से दो किमी निकलने पर प्रसव पीड़ा बढ़ गई। जिस पर ईएमटी अवध और पायलट संदीप ने रास्ते में ही एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव कराया, पुत्री ने जन्म हुआ। इसके बाद अस्पताल में दोनों को भर्ती कराया गया। एंबुलेंस के जिला प्रभारी कपिल वार्ष्णेय ने कहा कि एंबुलेंस में प्रशिक्षित स्टाफ को तैनात किया गया है। जो इमरजेंसी के दौरान उपचार देने में सक्षम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed