बाइकों का बाजार सजा, कंपनियां दे रहीं आफर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीवाली और धनतेरस पर बाइकों का बाजार सज गया है। कंपनियों ने अपने आकर्षक माडल बाजार में उतारे हैं। ग्राहक भी वाहन बुक कराने में पीछे नहीं हैं। कंपनियों ने ग्राहकों के लिए फाइनेंस संबंधी ऑफर दिए हैं। ज्यादातर शोरूम में धनतेरस के लिए बाइकों व स्कूटी की बुकिंग हो चुकी है। बाजार में करीब 31 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक की बाइकें उपलब्ध हैं। शोरूम मालिकों का कहना है कि स्कूटी के साथ ही अधिक माइलेज वाली गाड़ियों की बुकिंग ज्यादा हो रही है। धनतेरस पर नई वस्तु खरीदने का रिवाज है। कुछ कंपनियों ने ग्राहकों की नब्ज टटोलकर बाइक खरीदने के लिए लोन लेने पर ब्याज जीरो परसेंट का आफर दे रखा है।
ग्रामीण क्षेत्र से कम ग्राहक आ रहे
टीवीएस शोरूम के मालिक अजय कुमार ने बताया कि सूखे के बाद अधिक वर्षा ने फसलें चौपट कर दी। तिल, मूंग, उड़द की पैदावार न के बराबर हुई है। इससे ग्रामीण क्षेत्र से ग्राहक कम आ रहे हैं। बीते वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी बिक्री कम हो रही है।
रेसिंग बाइकें युवाओ की पहली पसंद
बजाज एजेंसी के संजय निगम ने बताया कि दीवाली में तेज रफ्तार बाइकें पसंद की जा रही हैं। 150 सीसी की मांग अधिक है। पहले से ही स्टाक मंगा लिया गया है।
स्कूटी की मांग बढ़ी
हांडा के मेहेर निगम ने बताया कि धनतेरस पर इस बार बाजार में स्कूटी की मांग सबसे अधिक है। मेंटीनेंस कम होने के साथ परिवार के सभी सदस्यों के उपयोग में आने के चलते मांग बढ़ी है।