{"_id":"626050911079d71dd2369782","slug":"debt-troubled-farmer-hanged-himself-hamirpur-news-knp692335074","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज से परेशान होकर किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज से परेशान होकर किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौदहा (हमीरपुर)। बैंक के कर्ज से परेशान एक किसान ने फांसी लगा ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र के अरतरा गांव निवासी श्रीपाल उर्फ हन्नू (42) के पास आठ बीघे जमीन थी। पत्नी मुन्नी ने बताया कि उन्होंने आधी जमीन बेच दी थी। तीन साल पहले जमीन का पैसा व मौदहा कस्बा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा से तीन लाख का कर्ज लेकर ट्रैक्टर व कृषि यंत्र खरीदे थे। गांव में खुद की चार बीघे जमीन के साथ बटाई पर खेतीबाड़ी करता था। लेकिन लोन चुकता नहीं कर पा रहा था। जिससे वह बढ़कर ब्याज समेत पांच लाख रुपये हो गया।
इसी बात से परेशान होकर मंगलवार की रात फांसी लगा ली। मृतक अपने पीछे तीन पुत्रों व पत्नी को भी रोता बिलखता छोड़ गया है। मृतक की पत्नी मुन्नी ने बताया कि वह अपने पुत्रों के साथ घाटमपुर स्थित ईट भट्ठे में मजदूरी करती हैं। तीन दिन पूर्व उनके भांजे का दिनारा कार्यक्रम होने पर वह भट्ठे से गांव आ गए थे।