फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Death under suspicious circumstances, suspected of murder

संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका

Thu, 23 Sep 2021 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Death under suspicious circumstances, suspected of murder
ृतक भगवानदास की फाइल फोटो - फोटो : HAMIRPUR
राठ। ससुराल में रह रहे युवक की निमंत्रण खाने के बाद हालत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। चचेरे भाई ने ससुरालियों पर हत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मुस्करा थाने के बिहूनी खुर्द गांव निवासी महेश अनुरागी ने बताया कि चचेरे भाई भगवानदास (35) करीब दस साल से कंधौली गांव स्थित ससुराल में रहते थे। मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे।
विज्ञापन

मंगलवार को भगवानदास गांव के एक निमंत्रण में खाना खाने गए थे। खाना खाने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई। बुधवार की सुबह ससुराल वाले मुस्करा के प्राइवेट अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने जहर खाने की आशंका जताई थी। उपचार के बाद ससुराली उन्हें घर ले गए। कुछ समय बाद उनकी मौत हो गई। इसके बाद ससुरालियों ने फोन पर महेश को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेश का आरोप है कि ससुराली मौत का स्पष्ट कारण नहीं बता रहे हैं। आशंका जताई कि उनके भाई की जहर देकर हत्या की गई है। परिवार में पत्नी और दो पुत्र अंकित (12), आकाश (8) हैं। उनके नाम पर एक बीघा कृषि भूमि है। चार भाइयों दशाराम, टीकाराम व रामशरण के बाद सबसे छोटे थे। थानाध्यक्ष मुस्करा उमापति मिश्रा ने बताया कि किसी ने तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed