फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Death of a young man swinging on the gallows

फांसी पर झूले युवक की हुई मौत

Wed, 22 Sep 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Death of a young man swinging on the gallows
राठ में युवक की मौत पर बिलखती पत्नी व बेसुध मां - फोटो : HAMIRPUR
राठ। फाइनेंस कर्मियों और पुलिस पर मारपीट का आरोप लगा फांसी पर झूले युवक की झांसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। बुधवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर परिवार में कोहराम मचा है। वहीं लोगों का आक्रोश देखते हुए भारी पुलिस फोर्स को नगर में मुस्तैद किया गया है।
विज्ञापन

नगर के सिकंदरपुरा मोहल्ला दाता गढ़ी निवासी लाखन सिंह (22) ने मंगलवार दोपहर में फांसी लगा ली थी। सीएचसी से गंभीर हालत में उरई रेफर किया गया था। उरई से डॉक्टर ने झांसी रेफर कर दिया। बुधवार तड़के उपचार के दौरान मौत हो गई। छोटे भाई भूपेंद्र कुमार ने बताया कि लाखन मजदूरी करते थे। एक साल पहले नगर की एक एजेंसी से किस्तों पर बाइक खरीदी थी। मंगलवार को लाखन बाइक की किस्त जमा करने एजेंसी पहुंचे।
विज्ञापन

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने उनसे लेट फीस मांगी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। भूपेंद्र का आरोप है कि लेट फीस न देने पर फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने मारपीट की थी। पुलिस ने भी मारपीट करते हुए जबरन राजीनामा लिखा दिया था। आरोप है कि कंपनी के कर्मचारियों व पुलिस की मारपीट से आहत होकर उन्होंने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार में मां माया देवी, पत्नी वंदना और छह माह की पुत्री सोनम हैं। युवक की मौत के बाद परिजनों में खासा आक्रोश देखा जा रहा है। किसी विवाद की आशंका पर कस्बे में पुलिस फोर्स को मुस्तैद कर दिया गया है।

वहीं सपा से पूर्व विधायक डॉ अंबेश कुमारी, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव सत्यपाल यादव, जिला पंचायत सदस्य मृत्युंजय प्रताप, हिमांशु यादव, जगभान यादव आदि ने मृतक के घर पहुंच शोक जताया। कोतवाल राजेशचंद्र त्रिपाठी ने कहा कि अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। पुलिस पिुर भी जांच पड़ताल कर रही है।

मृतक लाखन सिंह की फाइल फोटो

मृतक लाखन सिंह की फाइल फोटो- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed