फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Death of a child who was bursting a firecracker by pressing it into a glass

Hamirpur News: गिलास में पटाखा दबाकर फोड़ रहे बालक की मौत

Sun, 13 Oct 2024 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sun, 13 Oct 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Death of a child who was bursting a firecracker by pressing it into a glass
बिवांर (हमीरपुर)। स्टील के गिलास में दबाकर पटाखा फोड़ रहे आठ वर्षीय बालक के पेट में गिलास के टुकड़े घुुस गए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हादसे से त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। बालक अपने ननिहाल जलालपुर थानाक्षेत्र के बसरिया गांव में था। परिजन अपनी गलती में पछता रहे हैं। कस्बा के पठकाना मोहल्ला निवासी यज्ञदीप पाठक उर्फ गोलू (8) पुत्र मनोज जलालपुर थानाक्षेत्र में अपने ननिहाल बसरिया गांव गया था।
विज्ञापन

शनिवार रात वह अन्य बच्चों के साथ पटाखे फोड़ रहा था। परिजनों के अनुसार खेल-खेल में बच्चों ने स्टील के गिलास के नीचे पटाखा रखकर फोड़ा, जिससे गिलास फट गया और उसके दो टुकड़े गोलू के पेट में घुस गए। इससे उसकी आंतें फट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में कोई चिकित्सा व्यवस्था न होने की वजह से परिजन बच्चे को कस्बा ले गए और एक प्राइवेट क्लीनिक में दिखाया। लेकिन डॉक्टर ने उसे तुरंत बड़े अस्पताल ले जाने को कहा।

परिजन बच्चे को जिला अस्पताल ले गए। लेकिन डॉक्टरों ने जांच करते ही उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए नदी में प्रवाह कर बालक का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed